यूक्रेन युद्ध पर भारत तटस्थ नहीं, शांति का पक्षधर: मोदी ने पुतिन से कहा; शांतिपूर्ण समाधान पर काम जारी
नई दिल्ली में मोदी-पुतिन की हाईलेवल बैठक। पीएम बोले- भारत न्यूट्रल नहीं, शांति के पक्ष में। पुतिन ने कहा- रूस भी शांति चाहता है। 25+ समझौतों पर मुहर संभव।
- पीएम मोदी बोले– भारत न्यूट्रल नहीं, शांति के पक्ष में
- पुतिन बोले– यूक्रेन युद्ध पर भारत की पहल सराहनीय
- 23वीं India-Russia Summit में 25 से ज्यादा समझौते संभव
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शुक्रवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बातचीत हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन युद्ध पर कहा कि भारत न्यूट्रल नहीं है, बल्कि भारत शांति के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि दुनिया को एक बार फिर शांति की जरूरत है और भारत हर शांति प्रयास का समर्थन करता है।
राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में शांति प्रयासों के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रूस भी शांति का समर्थक है और भारत-रूस दोस्ती लगातार मजबूत हो रही है। दोनों नेताओं ने बताया कि आने वाले वर्षों में यह साझेदारी नई ऊंचाइयों को छुएगी।
शुक्रवार दोपहर से हैदराबाद हाउस में चल रही इस बैठक में डिफेंस, एनर्जी, ट्रेड और कनेक्टिविटी पर चर्चा हो रही है। सूत्रों के अनुसार 25 से ज्यादा समझौतों पर मुहर लग सकती है। इसके बाद दोनों नेता 23वीं भारत-रूस समिट में शामिल होंगे।
भारत दौरे पर आए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सुबह राष्ट्रपति भवन में 21 तोपों की सलामी दी गई। गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और इसके बाद पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
इससे पहले गुरुवार रात पीएम मोदी ने पुतिन का एयरपोर्ट पर गले लगाकर स्वागत किया और दोनों नेता एक ही गाड़ी में पीएम आवास पहुंचे, जहां प्राइवेट डिनर पर बातचीत हुई।
Author1