पत्नी ने सुपारी देकर कराई BSF जवान की हत्या जेवर बेचकर जुटाए 6 लाख

मेरठ में BSF जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर 6 लाख में सुपारी देकर कराई हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार।

पत्नी ने सुपारी देकर कराई BSF जवान की हत्या जेवर बेचकर जुटाए 6 लाख

पत्नी ने सुपारी देकर कराई BSF जवान की हत्या
जेवर बेचकर 6 लाख में शूटर हायर, बॉयफ्रेंड भी शामिल
पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया


उत्तर प्रदेश के मेरठ में BSF जवान नैन सिंह (38) की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, जवान की पत्नी कोमल ने अपने बॉयफ्रेंड गुलशन के साथ मिलकर पूरी साजिश रची और हत्या के लिए 6 लाख रुपए की सुपारी देकर शूटर बुलाए। यह रकम कोमल ने अपने शादी के जेवर बेचकर जुटाई थी।

सीमा सुरक्षा बल में तैनात नैन सिंह की शादी करीब 14 साल पहले 2012 में कोमल से हुई थी। वह छुट्टी पर घर आए हुए थे और 2 अप्रैल को ड्यूटी पर लौटने वाले थे। लेकिन उससे पहले 27 मार्च की रात उनके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

शुरुआत में पुलिस को शक पड़ोसियों पर गया था, लेकिन जांच में पत्नी और उसके मौसेरे देवर (बॉयफ्रेंड) का एंगल सामने आया। पुलिस ने जब कॉल डिटेल खंगाली, तो कोमल और गुलशन के बीच लगातार बातचीत के सबूत मिले।महिला पुलिसकर्मी बड़ी मुश्किल से कोमल को होश में लाई और उसे कुर्सी पर बैठाया।

पूछताछ में गुलशन ने बताया कि उसके और कोमल के बीच अवैध संबंध थे और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन नैन सिंह इसका विरोध कर रहा था। इसी वजह से दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची।

योजना के तहत गुलशन ने अपने तीन साथियों—राहुल उर्फ पवन, गुड्डू और मोंटू—को 6 लाख रुपए में सुपारी दी। तय हुआ कि हत्या के बाद सभी को 2-2 लाख रुपए मिलेंगे। कोमल ने अपने जेवर बेचकर यह पैसा जुटाया और उसी से तमंचा भी खरीदा गया

घटना वाली रात गुलशन अपने साथियों को जवान के घर लेकर पहुंचा। खुद बाहर खड़ा रहा, जबकि आरोपी अंदर घुस गए। पहले एक आरोपी हिचकिचाया, लेकिन दूसरे ने गोली मार दी। गोली सिर को चीरते हुए शरीर में जा लगी और मौके पर ही जवान की मौत हो गई।

पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 6 दिन के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पत्नी कोमल और बॉयफ्रेंड गुलशन समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब पुलिस ने आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया, तो कोमल अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी, जिसे महिला पुलिसकर्मियों ने संभाला।

इस पूरे मामले ने रिश्तों के विश्वास को झकझोर दिया है, जहां एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की साजिश रच दी।