Magh Gupt Navratri 2026: कल से शुरू होगी माघ नवरात्रि, इन 5 अचूक उपायों से मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद
माघ गुप्त नवरात्रि 19 जनवरी 2026 से शुरू होकर 27 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान किए गए 5 अचूक उपायों से मां दुर्गा की कृपा और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है।
• 19 जनवरी से माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत, 27 जनवरी तक चलेगी
• गुप्त साधना और आत्मशुद्धि के लिए माघ नवरात्रि विशेष मानी जाती है
• 5 अचूक उपायों से मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद
माघ माह की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से सोमवार, 19 जनवरी 2026 को माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। यह नवरात्रि 27 जनवरी 2026 तक चलेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुप्त नवरात्रि को आध्यात्मिक साधना, आत्मशुद्धि और सिद्धि प्राप्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष में कुल चार नवरात्रि होती हैं। इनमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि सामान्य, जबकि आषाढ़ और माघ माह की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। इस दौरान साधक गुप्त रूप से मां दुर्गा की आराधना करते हैं।
मान्यता है कि माघ गुप्त नवरात्रि में किए गए विशेष पाठ, दान और उपाय जीवन की बाधाओं को दूर करते हैं और मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक ग्रंथों और आचार्यों के अनुसार, इन नौ दिनों में कुछ अचूक उपाय करने से साधक को मानसिक शांति, आर्थिक मजबूती और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
माघ गुप्त नवरात्रि में करें ये 5 अचूक उपाय
गुप्त नवरात्रि के दौरान सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। जीवन में चल रही कठिनाइयों और संकटों से मुक्ति के लिए इसका नियमित पाठ लाभकारी होता है।
धन संबंधी समस्याओं से राहत के लिए मां दुर्गा को गुलाब का फूल और कपूर अर्पित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस उपाय से आर्थिक अवरोध दूर होते हैं।
गुप्त नवरात्रि में गायत्री मंत्र और दुर्गा सप्तशती का दिन में दो बार पाठ करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काले तिल, गुड़ और वस्त्र का दान करने से ग्रह दोष और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-शांति आती है।
मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए दुर्गा चालीसा का नियमित पाठ अत्यंत शुभ माना गया है। इससे कार्यों में सफलता और धन लाभ के योग बनते हैं।
Akhil Mahajan