पूरे जिले को 6 सेक्टर में बांटकर तैनात की गई फ्लाइंग स्क्वॉड
कुरुक्षेत्र में HCS परीक्षा के लिए 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला प्रशासन ने पूरे जिले को 6 सेक्टरों में बांटकर फ्लाइंग स्क्वॉड और हेल्प डेस्क की व्यवस्था की है। डायल-112 से भी परीक्षार्थियों को सहायता मिलेगी।
■ पूरे जिले को 6 सेक्टर में बांटकर तैनात की गई फ्लाइंग स्क्वॉड
■ 26 परीक्षा केंद्रों पर होगी HCS परीक्षा, हेल्प डेस्क से मिलेगी पूरी जानकारी
■ डायल-112 से जुड़ी व्यवस्था, लेट होने पर भी मिलेगी सहायता
हरियाणा सिविल सेवा (HCS) परीक्षा को लेकर कुरुक्षेत्र जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए पूरे जिले को 6 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
हर सेक्टर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं, जो परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे और किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई करेंगे।
नोडल अधिकारी और कंट्रोल रूम की व्यवस्था
परीक्षा के लिए अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) विवेक आर्य को नोडल अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक को जिला कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जबकि पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। परीक्षा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए डायल-112 की सभी टीमों को भी इस ड्यूटी से जोड़ा गया है।
26 परीक्षा केंद्र, हेल्प डेस्क से मिलेगी राह
इस बार जिले में कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां से उन्हें अपने परीक्षा केंद्र की दूरी और दिशा की जानकारी मिलेगी।
प्रमुख परीक्षा केंद्रों में भगवान परशुराम कॉलेज सेक्टर-5, डीपीएस ज्योतिसर, DAV पुलिस पब्लिक स्कूल, गीता गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेठ टेकचंद मेमोरियल स्कूल सहित कई शिक्षण संस्थान शामिल हैं।
डायल-112 देगा तुरंत सहारा
प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए एक खास सुविधा भी दी है। यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा के दिन लेट हो जाता है, तो वह डायल-112 की मदद ले सकता है। टीम तुरंत सहायता पहुंचाकर उसे परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेगी।
pooja 