राहुल गांधी की बुद्धि खराब हो चुकी: डिप्टी स्पीकर
कुरुक्षेत्र में डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि फर्जी वोट काटना गलत नहीं है। मिड्ढा ने भारत को चौथी शक्ति बताया।
-
डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला
-
बोले– राहुल गांधी खाली हो चुके, बुद्धि खराब; फर्जी वोट काटना गलत नहीं
-
वंदे मातरम् समारोह में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा– भारत दुनिया की चौथी शक्ति
हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कुरुक्षेत्र में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिल्कुल खाली हो चुके हैं, इसलिए कुछ न कुछ बोलते ही रहते हैं। मिड्ढा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की मति खराब हो चुकी है।
डिप्टी स्पीकर मिड्ढा ने कहा कि फर्जी वोटों को काटना गलत नहीं है। अगर राहुल गांधी इन वोटों को चोरी बता रहे हैं, तो यह उनकी गलतफहमी है। मिड्ढा ने कहा कि जो लोग मुल्क में बाहर से आ रहे हैं और फर्जी वोट बनवा रहे हैं, उनकी वोट काटनी ही चाहिए। कोई बांग्लादेशी है या किसी और देश का, तो उसके वोट कटेंगे ही। जो लोग दुनिया से चले गए हैं, उनकी वोट काटना भी गलत नहीं है।
डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा शुक्रवार को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल थानेसर पहुंचे थे, जहां उन्होंने जिला स्तरीय वंदे मातरम् समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर बच्चों को इसे जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मिड्ढा ने कहा कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी शक्ति बन चुका है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बहादुर आदमी के लिए उसके हाथ भी तलवार होते हैं, जबकि बुजदिल लोगों की सुरक्षा बंदूकें भी नहीं कर सकतीं। भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और यह तभी संभव है जब देश का नेतृत्व मजबूत हो।
पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी स्पीकर ने कहा कि राहुल गांधी की बुद्धि खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी कागजों को जलाया और फाड़ा था। लगातार हार के चलते राहुल गांधी कुछ भी उल्टा-सीधा कर सकते हैं।
Author1