श्रद्धालुओं से भरी 2 बसें टकराईं, 10 घायल

करनाल के तरावड़ी पास नेशनल हाईवे पर 9 वाहन आपस में भिड़ गए। श्रद्धालुओं से भरी दो बसें भी हादसे में शामिल रहीं, 10 लोग घायल हुए।

श्रद्धालुओं से भरी 2 बसें टकराईं, 10 घायल
  • करनाल नेशनल हाईवे पर 9 वाहन आपस में भिड़े
  • श्रद्धालुओं से भरी 2 बसें हादसे में शामिल
  • अचानक कार के ब्रेक लगाने से हादसा, 10 लोग घायल

करनाल के नेशनल हाईवे पर रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। तरावड़ी के पास हुए इस हादसे में श्रद्धालुओं से भरी दो बसों समेत कुल 9 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं से भरी दो बसें दिल्ली से पंजोखरा गुरुद्वारा जा रही थीं। इसी दौरान सबसे आगे चल रही एक कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके बाद पीछे आ रहे वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए और देखते ही देखते बड़ा हादसा हो गया।

हादसे में करीब 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में अचानक ब्रेक लगने से पीछे चल रहे वाहनों के नियंत्रण खोने की बात सामने आई है।