करनाल एनकाउंटर: पुलिस टीम पर बदमाश ने किए 3 राउंड फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

करनाल के असंध में पुलिस और बदमाश संदीप की मुठभेड़ हुई। पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी, 9 केस दर्ज हैं।

करनाल एनकाउंटर:  पुलिस टीम पर बदमाश ने किए 3 राउंड फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

➤ असंध में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम पर तीन राउंड फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली
➤ हिसार निवासी संदीप पर पहले से झपटमारी समेत 9 आपराधिक मामले दर्ज
➤ घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती, ठीक होने के बाद कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा


करनाल जिले के असंध थाना क्षेत्र में गांव जबाला के पास नहर की पटरी पर पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, बदमाश ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायर किए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद डीएसपी असंध गोरखपाल राणा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर जांच करवाई। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मुठभेड़ से जुड़े साक्ष्यों की जांच कराई।

मुठभेड़ के बाद मौके पर पहुंचते पुलिस अधिकारी।

पेट्रोलिंग के दौरान बाइक सवार पर पड़ी पुलिस की नजर

डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि सोमवार की रात असंध पुलिस पेट्रोलिंग पर थी। पुलिस की गाड़ी नहर के पास मौजूद थी। इसी दौरान एक बाइक वहां से आई। बाइक सवार ने पुलिस की गाड़ी को देखा तो वह वापस भागने लगा।

पुलिस ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली आरोपी की टांग में लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान हिसार निवासी बदमाश संदीप के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि वह असंध क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आया था। आरोपी के खिलाफ पहले भी स्नेचिंग समेत 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

हथियार डालने की चेतावनी के बाद भी नहीं माना आरोपी

डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी झपटमारी के मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, वह आज भी किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से असंध आया था।

पुलिस ने बदमाश को कई बार चेतावनी देकर हथियार डालने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली संदीप की टांग में लगी। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

आरोपी संदीप को मुठभेड़ के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल लेकर आई पुलिस।

बाइक पर अकेला था बदमाश, अस्पताल में चल रहा इलाज

पुलिस के अनुसार, बदमाश बाइक पर अकेला था। घायल होने के कारण फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुठभेड़ के बाद पुलिस उसे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और एफएसएल टीम के जरिए भी साक्ष्य जुटाए। डीएसपी असंध गोरखपाल राणा ने भी मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली।

ठीक होने के बाद पुलिस रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ

पुलिस के मुताबिक, आरोपी संदीप के ठीक होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद उसे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ के दौरान पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और साथियों के बारे में जानकारी जुटाएगी।

पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी असंध क्षेत्र में किस वारदात को अंजाम देने के इरादे से आया था। फिलहाल घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती है और उसके स्वस्थ होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

➤ Slug