काला जठेड़ी को 4 घंटे की पैरोल,पत्नी और जुड़वा बेटियों से करेगा मुलाकात

गैंगस्टर काला जठेड़ी को रोहिणी कोर्ट ने 4 घंटे की कस्टडी पैरोल दी है। वह गुरुग्राम में पुलिस सुरक्षा के बीच पत्नी अनुराधा चौधरी और नवजात जुड़वा बेटियों से मुलाकात करेगा।

काला जठेड़ी को 4 घंटे की पैरोल,पत्नी और जुड़वा बेटियों से करेगा मुलाकात
  • गैंगस्टर काला जठेड़ी को 4 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली
  • गुरुग्राम में पुलिस सुरक्षा के बीच पत्नी और नवजात जुड़वा बेटियों से करेगा मुलाकात
  • कोर्ट ने अस्पताल और मुलाकात की जगह गोपनीय रखने के दिए निर्देश

हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने मानवीय आधार पर 4 घंटे की कस्टडी पैरोल दी है। वह बुधवार दोपहर पुलिस सुरक्षा के बीच गुरुग्राम के एक अस्पताल में अपनी पत्नी और नवजात जुड़वा बेटियों से मुलाकात करेगा।

काला जठेड़ी की पत्नी अनुराधा चौधरी ने आईवीएफ प्रक्रिया के जरिए जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है। प्रसव के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों को सी-सेक्शन के माध्यम से डिलीवरी करानी पड़ी थी।

काला जठेड़ी ने पत्नी और नवजात बच्चों से मिलने के लिए अदालत में याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पहले अस्पताल और मेडिकल रिकॉर्ड की जांच कराई। दस्तावेजों की पुष्टि होने के बाद अदालत ने उसे सीमित अवधि की कस्टडी पैरोल देने का आदेश जारी किया।

अदालत ने परिवार की निजता और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अस्पताल का नाम और मुलाकात के स्थान से जुड़ी किसी भी जानकारी को सार्वजनिक नहीं करने के निर्देश दिए हैं। मुलाकात पूरी तरह पुलिस सुरक्षा के बीच कराई जाएगी।

गौरतलब है कि काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी की शादी भी काफी चर्चाओं में रही थी। अब जुड़वा बेटियों के जन्म के बाद अदालत ने मानवीय आधार पर उसे परिवार से मिलने की अनुमति दी है।