हरियाणा में दर्दनाक हा*दसा, दोस्तों संग आइसक्रीम खाने निकले 12वीं के छात्र की मौ*त
कैथल के ढांड रोड पर कार की टक्कर से करीब 16 वर्षीय राजीव की मौत हो गई। 12वीं का छात्र दोस्तों संग आइसक्रीम खाने जा रहा था।
आइसक्रीम खाने दोस्तों संग निकले 12वीं के छात्र राजीव की हादसे में मौत
➤ ढांड रोड पर सड़क क्रॉस करते समय कार ने मारी टक्कर
➤ इकलौते बेटे की मौत से परिवार में पसरा मातम, आरोपी पर केस दर्ज
कैथल शहर के ढांड रोड पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर अपने दोस्तों के साथ सेक्टर 19 मार्केट में आइसक्रीम खाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान ढांड रोड पर सड़क पार करते समय शहर की तरफ से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान अमरगढ़ गामड़ी निवासी राजीव के रूप में हुई है। राजीव 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
बताया गया कि राजीव अपने दोस्तों के साथ घर से यह कहकर निकला था कि वे सेक्टर 19 मार्केट में आइसक्रीम खाने जा रहे हैं। सभी दोस्त ढांड रोड पर पहुंचे थे। इसी दौरान राजीव सड़क क्रॉस करने लगा। तभी शहर की तरफ से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया, जहां आवश्यक कार्रवाई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की खबर परिवार तक पहुंचते ही घर में मातम पसर गया।
इकलौता बेटा था राजीव, परिवार ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
राजीव के पिता सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। वह दोस्तों के साथ घर से सेक्टर 19 में आइसक्रीम खाने के लिए जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन ढांड रोड पर सड़क पार करते समय हादसा हो गया और उसकी जान चली गई।
परिजनों के मुताबिक, राजीव अपने पिता का इकलौता बेटा था। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों ने आरोपी कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज
सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतक किशोर के पिता सुमित की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Akhil Mahajan