CIA- पादरी गुलेल गैंग के बीच मुठभेड़:गोली लगने से दो इनामी बदमाश घायल, 7 मेंबर गिरफ्तार,

कैथल के कलायत क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ। लूट और डकैती के मामलों में वांछित दो आरोपियों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

CIA- पादरी गुलेल गैंग के बीच मुठभेड़:गोली लगने से दो इनामी बदमाश घायल, 7 मेंबर गिरफ्तार,

हेंद्रगढ़ में CIA और पादरी गुलेल गैंग के बीच देर रात मुठभेड़

2 घायल बदमाश समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, दो पर था इनाम

अवैध हथियार, कारतूस, गुलेल और वायर कटर बरामद


हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में गुरुवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई। CIA नारनौल की टीम और कुख्यात पादरी गुलेल गैंग के सदस्यों के बीच हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं, जबकि दो आरोपी इनामी बताए जा रहे हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंग के सदस्य महेंद्रगढ़ क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के बाद CIA टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध वाहन और बदमाशों की गतिविधियों पर पुलिस की नजर पड़ी।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से पांच अन्य आरोपियों को भी काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से कई अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस, मैगजीन और अन्य हथियार बरामद किए गए। इसके अलावा पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल होने वाली गुलेलें, सरिया और वायर कटर भी जब्त किए हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गैंग के सदस्य पहले भी लूट, रंगदारी, फायरिंग और हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर मामलों में शामिल रहे हैं। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें से एक आरोपी पर 15 हजार रुपए और दूसरे पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

महेंद्रगढ़ के एसपी दीपक ने इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली संयुक्त टीम की सराहना करते हुए उन्हें विशेष पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस गैंग के नेटवर्क, हथियार सप्लाई और इनके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।