800 से 1200 में बिकती थी लड़कियां, पुलिस ने स्‍पा सेंटर में मारी रेड़ तो खुला राज

कैथल में ढांड रोड के एक अवैध स्पा सेंटर पर पुलिस ने रेड कर छह युवतियों को हिरासत में लिया। सेंटर से यूज्ड कंडोम और कपड़ों के बैग मिले।

800 से 1200 में बिकती थी लड़कियां, पुलिस ने स्‍पा सेंटर में मारी रेड़ तो खुला राज

कैथल में अवैध स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, छह युवतियां हिरासत में
तीसरी मंजिल पर बिना बोर्ड चल रहा था सेंटर, यूपी की युवती कर रही थी संचालन
पुलिस को डस्टबिन में यूज्ड कंडोम और कपड़ों से भरे बैग मिले, सेंटर सील


हरियाणा के कैथल में पुलिस ने बुधवार शाम ढांड रोड स्थित एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर चल रहे कथित अवैध स्पा सेंटर पर रेड की। पुलिस के पहुंचते ही सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद युवतियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी छह युवतियों को पकड़ लिया

स्पा सेंटर में रेड के बाद युवतियों को बाहर लाती पुलिस।

पुलिस के अनुसार, यह स्पा सेंटर बिना किसी बोर्ड या नाम के संचालित किया जा रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया कि सेंटर को उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती चला रही थी। पकड़ी गई युवतियां उत्तर प्रदेश, जालंधर, अमृतसर और नोएडा की रहने वाली बताई गई हैं।

रेड के दौरान पुलिस को सेंटर से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। इनमें डस्टबिन में यूज किए हुए कंडोम और युवतियों के कपड़ों से भरे कुछ बैग शामिल हैं। पुलिस ने सामान को कब्जे में ले लिया है।

कार्रवाई के बाद पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया और सभी युवतियों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी।

पकड़ी गई युवतियों को गाड़ी में बैठाती पुलिस।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बनाई रेडिंग पार्टी

सिविल लाइन थाना एसएचओ रमेश चंद्र के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि ढांड रोड पर संचालित एक स्पा सेंटर में लड़कियों और महिलाओं को बुलाकर कथित तौर पर अनैतिक गतिविधियां करवाई जा रही हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक रेडिंग पार्टी का गठन किया और सेंटर पर कार्रवाई की। टीम जब ढांड रोड स्थित बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर पहुंची तो वहां बिना किसी नाम या बोर्ड के स्पा सेंटर चलता मिला।

पुलिस के सेंटर के अंदर पहुंचते ही वहां मौजूद छह युवतियों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उन्हें घेरकर हिरासत में ले लिया।

पकड़ी गई युवतियों को गाड़ी में बैठाती पुलिस।

यूपी की युवती कर रही थी सेंटर का संचालन

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती स्पा सेंटर का संचालन कर रही थी। यहां आने वाले ग्राहकों से मसाज और अन्य गतिविधियों के नाम पर 800 से 1200 रुपये तक फीस ली जाती थी। पुलिस के अनुसार, सेंटर संचालिका ग्राहकों से रकम लेने के बाद अपना कमीशन काटती थी और बाकी राशि वहां मौजूद युवतियों को दे देती थी। पकड़ी गई युवतियों में अलग-अलग स्थानों की रहने वाली युवतियां शामिल हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सेंटर के संचालन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या थी और यहां कितने समय से गतिविधियां चल रही थीं।

ग्राहकों के आने पर गेट लॉक करने का भी आरोप

पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि ग्राहक के स्पा सेंटर पहुंचने पर उससे एंट्री फीस ली जाती थी। इसके बाद ग्राहक को पसंद की गई युवती के साथ अंदर भेज दिया जाता था। पुलिस के मुताबिक, इसके तुरंत बाद सेंटर का बाहर से गेट लॉक कर दिया जाता था। ऐसा इसलिए किया जाता था ताकि बाहर से किसी को यह पता न चले कि सेंटर के अंदर गतिविधियां चल रही हैं या सेंटर बंद है। इस व्यवस्था को लेकर भी पुलिस आगे जांच कर रही है।

डस्टबिन में मिले यूज्ड कंडोम, कपड़ों के बैग भी बरामद

रेड के दौरान पुलिस को सेंटर के डस्टबिन में यूज्ड कंडोम मिले। इसके अलावा वहां युवतियों और महिलाओं के सामान से जुड़े कुछ बैग भी मिले, जिनमें कपड़े थे। पुलिस ने इन सामान को अपने कब्जे में ले लिया है। अब जांच के दौरान यह भी देखा जा रहा है कि सेंटर में किस तरह की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं और बरामद सामान का मामले से क्या संबंध है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद सेंटर को सील कर दिया है।

रेड देखने के लिए मौके पर जुटी भीड़

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड की जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाए। पुलिस टीम युवतियों को सेंटर से बाहर निकालकर थाने ले गई। मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी कार्रवाई को लेकर चर्चा होती रही।

छह युवतियों से पूछताछ, अन्य लोगों की भूमिका खंगाल रही पुलिस

सिविल लाइन थाना एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि पुलिस फिलहाल सेंटर में मौजूद छह युवतियों से पूछताछ कर रही है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि इस पूरे मामले में और कितने लोग शामिल हैं। पुलिस सेंटर के संचालन, ग्राहकों से ली जाने वाली फीस, वहां काम करने वाली युवतियों की भूमिका और अन्य संभावित लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। एसएचओ ने कहा कि समाज में इस तरह की गतिविधियों से गलत संदेश जाता है और पुलिस ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।