हरियाणा में पिता ने बेटी की हत्या कर रची किडनैपिंग की साजिश गला घोंटकर मार डाली 11 साल की मासूम

कैथल में एक पिता ने 11 साल की बेटी की हत्या कर किडनैपिंग की झूठी कहानी रच दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है।

हरियाणा में पिता ने बेटी की हत्या कर रची किडनैपिंग की साजिश गला घोंटकर मार डाली 11 साल की मासूम

■ कैथल में पिता ने 11 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या की
■ खुद पुलिस को कॉल कर रची किडनैपिंग की झूठी कहानी
■ पत्नी पर शक के चलते उठाया खौफनाक कदम


हरियाणा के कैथल जिले के गांव प्योदा से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही 11 साल की मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद ही पुलिस को कॉल कर किडनैपिंग की झूठी कहानी रच डाली। आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दावा किया कि उसकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है और बदमाश उसकी जेब से पैसे छीनकर भाग गए हैं, लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सच्चाई कुछ और ही निकली।पुलिस ने कॉल की लोकेशन के आधार पर जांच करते हुए नहर के पास पहुंचकर देखा कि एक गड्ढे में बच्ची का शव पड़ा हुआ है। शव की स्थिति देखकर साफ हुआ कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने पूरा सच उगल दिया और कबूल किया कि उसने ही अपनी बेटी की हत्या की है और बचने के लिए किडनैपिंग की कहानी गढ़ी थी।कैथल के अस्पताल पहुंचे लड़की के परिजन। नानी ने बताया कि पिता घर बेटी को ले जाने की बात कहकर निकला था। - Dainik Bhaskar

जानकारी के अनुसार आरोपी गोवर्धन अपनी बेटी को यह कहकर घर से लेकर निकला था कि वह उसे मामा के घर सीवन लेकर जा रहा है। रास्ते में उसने नहर के पास ले जाकर बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गड्ढे में फेंक दिया। वारदात को छिपाने के लिए उसने तुरंत पुलिस को फोन कर अपहरण की झूठी सूचना दे दी।पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक करता था। उसे संदेह था कि बेटी उसकी नहीं है, इसी मानसिकता के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों को झकझोर कर रख दिया है।वारदात की जानकारी देते डीएसपी सुशील प्रकाश।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।यह घटना न सिर्फ एक जघन्य अपराध है, बल्कि समाज में बढ़ती मानसिक विकृतियों और पारिवारिक अविश्वास की भयावह तस्वीर भी पेश करती है।