जंतर-मंतर से संसद मार्च पर बवाल: बैरिकेड तोड़ने की कोशिश के बाद लाठीचार्ज, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में टकराव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर संसद मार्च से पहले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वहीं सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त करने के लिए तीन शर्तें रखीं।

जंतर-मंतर से संसद मार्च पर बवाल: बैरिकेड तोड़ने की कोशिश के बाद लाठीचार्ज, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में टकराव

संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने आए

बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, मार्च में हुई देरी

सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए सरकार के सामने रखीं तीन शर्तें


दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार सुबह उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब संसद मार्च के लिए जुटे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। भारी बैरिकेडिंग के बीच प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को पीछे धकेला। वहीं दूसरी ओर 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त करने के लिए तीन अहम शर्तें सामने रख दी हैं, जिससे पूरे घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया है।

जंतर-मंतर के बाहर पुलिस ने 3 लेयर की बैरिकेडिंग की थी। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग को रास्ते से हटा दिया।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित 'चलो संसद' मार्च से पहले जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे। सुबह 9 बजे मार्च शुरू होना था, लेकिन दिल्ली पुलिस द्वारा की गई भारी बैरिकेडिंग के कारण प्रदर्शनकारी आगे नहीं बढ़ सके। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की, जिससे मौके पर तनाव बढ़ गया।

बैरिकेड तोड़ने की कोशिश पर पुलिस का लाठीचार्ज

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मौके पर बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और RAF के जवान तैनात हैं।

'हमें कोई नहीं रोक सकता' बोले अभिजीत दीपके

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि उनका संसद मार्च तय कार्यक्रम के अनुसार होगा और "हमें कोई नहीं रोक सकता।" दूसरी ओर दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस मार्च की अनुमति नहीं दी गई है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका गया।

सोनम वांगचुक ने रखीं तीन शर्तें

23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त करने के लिए तीन शर्तें रखी हैं।

  • सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक जैसे मुद्दों की जिम्मेदारी स्वीकार करे।
  • CJP के प्रतिनिधिमंडल को संसद जाने दिया जाए और सांसद इन मुद्दों को उठाने का आश्वासन दें।
  • यदि स्वास्थ्य कारणों से यह संभव नहीं हो, तो सांसद सफदरजंग अस्पताल पहुंचकर यही भरोसा दें।

जंतर-मंतर पर भारी संख्या में RAF के जवानों को तैनात किया गया। प्रदर्शन में जाने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही थी।

AISA नेताओं ने खत्म किया अनशन

जंतर-मंतर पर AISA के तीन छात्र नेताओं ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। अभिनेता शबाना आजमी, राज्यसभा सांसद मनोज झा और अभिनेता प्रकाश राज ने उन्हें पानी पिलाकर अनशन खत्म कराया। ये तीनों पिछले 23 दिनों से सोनम वांगचुक के साथ भूख हड़ताल पर थे।

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में हजारों लोग पहुंचे। अभिजीत दीपके ने X पर भीड़ का वीडियो शेयर किया।

हाईकोर्ट पहुंचीं वांगचुक की पत्नी

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे आंगमो एक बार फिर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचीं। उन्होंने अस्पताल में वांगचुक के इलाज और उनकी सहमति से जुड़े मुद्दों पर न्यायालय से हस्तक्षेप की मांग की है।