हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट: IPS पूरन कुमार सुसाइड केस में चंडीगढ़ प्रशासन से जवाब तलब

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सीनियर IPS पूरन कुमार सुसाइड केस में चंडीगढ़ प्रशासन से रिपोर्ट मांगी। कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर याचिका को अस्पष्ट बताया।

हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट: IPS पूरन कुमार सुसाइड केस में चंडीगढ़ प्रशासन से जवाब तलब

हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन से IPS सुसाइड केस की रिपोर्ट तलब की
CBI जांच की मांग पर कोर्ट ने कहा– याचिका अस्पष्ट और सामान्य है
पूरन कुमार ने सुसाइड नोट में 15 अधिकारियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए


हरियाणा के सीनियर IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार सुसाइड केस में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन से विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है। सोमवार को चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस संजीव बेरी की बेंच ने CBI जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रशासन से केस की ताज़ा स्थिति पूछी।

कोर्ट ने कहा कि याचिका में दी गई बातें बहुत ही सामान्य और अस्पष्ट हैं। बेंच ने याचिकाकर्ता से यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या यह मामला CBI जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निर्धारित शर्तों को पूरा करता है या नहीं।

याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत को बताया कि “एक सीनियर पुलिस अधिकारी की मौत ने समाज की अंतरात्मा को झकझोर दिया है। अगर एक अधिकारी सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी की सुरक्षा कौन करेगा।” अब इस मामले की अगली सुनवाई 12 नवंबर को होगी।

7 अक्टूबर को IPS पूरन कुमार ने चंडीगढ़ स्थित अपनी कोठी में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई थी।

पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा था कि वे यह बताएं कि किन नियमों के तहत CBI जांच सौंपी जा सकती है। अदालत ने पूछा था, “सुप्रीम कोर्ट के कौन से फैसले ऐसी परिस्थितियों में जांच स्थानांतरित करने की अनुमति देते हैं?”

याचिकाकर्ता नवनीत कुमार ने बताया कि जांच कर रहे एक ASI संदीप लाठर ने भी सुसाइड कर लिया, जिससे यह मामला और संवेदनशील बन गया है। उनका कहना था कि वरिष्ठ अधिकारियों की आत्महत्याओं और प्रताड़ना के आरोपों से यह केवल सुसाइड नहीं बल्कि सिस्टम पर गंभीर सवाल है।

7 अक्टूबर को हुए सुसाइड में पूरन कुमार ने अपने 8 पेज के सुसाइड नोट और 1 पेज की वसीयत में हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर, रोहतक SP नरेंद्र बिजारणिया समेत 15 अफसरों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।

घटना के बाद यह भी सामने आया कि पूरन कुमार के PSO सुशील कुमार को एक दिन पहले रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने कहा था कि वह पूरन कुमार के कहने पर ही पैसे मांग रहा था। हालांकि, सुसाइड के दिन तक पूरन कुमार को कोई नोटिस जारी नहीं हुआ था