शत्रुजीत सिंह कपूर बने ITBP के नए DG
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने IPS शतुरजीत सिंह कपूर को ITBP और प्रवीण कुमार को BSF का महानिदेशक नियुक्त किया। आदेश 14 जनवरी 2026 को जारी हुआ।
- शत्रुजीत सिंह कपूर को ITBP का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया
- प्रवीण कुमार को BSF का महानिदेशक बनाया गया है
- दोनों नियुक्तियाँ कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा 14 जनवरी 2026 को स्वीकृत की गईं
केंद्र सरकार ने दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी आदेश के अनुसार, हरियाणा कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत सिंह कपूर को इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वे 31 अक्टूबर 2026 तक इस पद पर रहेंगे या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो। बता दें कि शत्रुजीत कपूर का नाम आईपीएस वाई पूर्ण के सुसाइड से जुड़ा था। वह हरियाणा के डीजीपी थे। मामला उठने के बाद उन्हें छुट्टी पर भेज दिया था। जिसके बाद नए डीजीपी की तैनाती हुई और अब उन्हें यह ओहदा मिला है।
वहीं, पश्चिम बंगाल कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार, जो वर्तमान में ITBP के महानिदेशक हैं, को सीमा सुरक्षा बल (BSF) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 30 सितंबर 2030 तक रहेगा या अगले आदेश तक।
यह आदेश कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी किया गया है और इसे साक्षी मित्तल, निदेशक, ने हस्ताक्षरित किया है। आदेश की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय, कैबिनेट सचिवालय सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है।
Akhil Mahajan