भारत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 8 मुकाबले, वनडे और टी20 का पूरा शेड्यूल जानें
भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 8 मुकाबले खेलेगी। जानें वनडे और टी20 सीरीज की तारीख, शहर, भारत समयानुसार मैच टाइम और दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड।
➤ भारत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुल 8 मुकाबले
➤ वनडे और टी20 सीरीज की तारीख, शहर और भारत समयानुसार मैच टाइम घोषित
➤ भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई टीमों की पूरी स्क्वाड घोषित
भारतीय क्रिकेट टीम इस साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुल 8 मुकाबले खेलेगी। शुरुआत वनडे सीरीज से होगी और इसके बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैचों में कई घंटों का अंतर है, इसलिए सभी मैचों के भारत समय अनुसार शुरू होने का समय भी घोषित किया गया है।
वनडे सीरीज शेड्यूल 2025:
-
पहला वनडे – 19 अक्टूबर, पर्थ – भारत समयानुसार सुबह 9 बजे, टॉस 8:30 बजे
-
दूसरा वनडे – 23 अक्टूबर, एडिलेड – भारत समयानुसार सुबह 9 बजे, टॉस 8:30 बजे
-
तीसरा वनडे – 25 अक्टूबर, सिडनी – भारत समयानुसार सुबह 9 बजे, टॉस 8:30 बजे
टी20 सीरीज शेड्यूल 2025:
-
पहला टी20 – 29 अक्टूबर, कैनबरा – भारत समयानुसार दोपहर 1:45 बजे, टॉस 1:30 बजे
-
दूसरा टी20 – 31 अक्टूबर, मेलबर्न – भारत समयानुसार दोपहर 1:45 बजे, टॉस 1:30 बजे
-
तीसरा टी20 – 2 नवंबर, होबार्ट – भारत समयानुसार दोपहर 1:45 बजे, टॉस 1:30 बजे
-
चौथा टी20 – 6 नवंबर, क्वींसलैंड – भारत समयानुसार दोपहर 1:45 बजे, टॉस 1:30 बजे
-
पांचवां टी20 – 8 नवंबर, ब्रिसबेन – भारत समयानुसार दोपहर 1:45 बजे, टॉस 1:30 बजे
टीम इंडिया वनडे स्क्वाड 2025:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।
ऑस्ट्रेलिया वनडे स्क्वाड:
मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मिशेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैट शॉर्ट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा।
टीम इंडिया टी20 स्क्वाड 2025:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।
ऑस्ट्रेलिया टी20 स्क्वाड (पहले 2 मैच):
मिच मार्श (कप्तान), शॉन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मिशेल ओवेन, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा।
इस दौरे से क्रिकेट प्रेमियों को वनडे और टी20 दोनों प्रारूपों में रोमांचक मुकाबलों का मौका मिलेगा।
Akhil Mahajan