शराब पीकर ड्राइविंग पर सख्ती: हरियाणा पुलिस का statewide, अभियान सभी टोल प्लाज़ाओं पर अल्को-सेन्सर के साथ पुलिस तैनात
हरियाणा पुलिस ने नशे में ड्राइविंग पर सख्त अभियान शुरू किया। सभी टोल प्लाज़ाओं पर अल्को-सेन्सर और ई-चालान मशीनें तैनात। मौके पर जांच और तत्काल कार्रवाई होगी।
• हरियाणा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई
• सभी टोल प्लाज़ाओं पर अल्को-सेन्सर और ई-चालान मशीनों के साथ पुलिस तैनात
• मौके पर जांच, नशे में पकड़े गए चालकों पर तुरंत Legal Action
हरियाणा में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए राज्य पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है। हरियाणा DGP ओ.पी. सिंह के आदेश के बाद अब शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत प्रदेश के सभी टोल प्लाज़ाओं पर अल्को-सेन्सर और ई-चालान मशीनों के साथ पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।
पुलिस के अनुसार, नशे में वाहन चलाना बड़ी दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। इसलिए अब आने-जाने वाले वाहनों की कड़ाई से चेकिंग की जाएगी और नशे में गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर मौके पर ही कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के तहत विशेष टीमों को जिम्मेदारी दी गई है, जो स्मार्ट डिवाइस से शराब की जांच करेंगी और संदिग्ध वाहनों को रोककर परीक्षण करेंगी। पुलिस ने जनता से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, क्योंकि यह न केवल कानून अपराध है, बल्कि किसी की जान के साथ खिलवाड़ भी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सतर्कता अभियान से एक्सीडेंट रेट में प्रभावी कमी लाई जा सकती है और सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।
Author1