हरियाणा में दो आईएएस अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने किया आईएएस अधिकारियों का तबादला! अनुपमा अंजली (IAS 2018) को महेंद्रगढ़ का नया डीसी नियुक्त किया गया है, वहीं मनोज कुमार-1 को वित्त विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

हरियाणा में दो आईएएस अधिकारियों के तबादले

हरियाणा में दो आईएएस अधिकारियों के तबादले

 ➤ अनुपमा अंजली महेंद्रगढ़ की नई डीसी नियुक्त

➤ मनोज कुमार-1 वित्त विभाग में विशेष सचिव बने


हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के दो वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल की अनुमति के बाद मुख्य सचिव Anurag Rastogi द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, महेंद्रगढ़ के उपायुक्त Manoj Kumar-I (HY:2012) को अब नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें महेंद्रगढ़ से हटाकर Special Secretary के पद पर हरियाणा सरकार के Finance Department (वित्त विभाग) में तैनात किया गया है। उनकी यह नियुक्ति एक रिक्त पद के विरुद्ध की गई है।

वहीं, Anupama Anjali (HY:2018), जो वर्तमान में HSVP, Faridabad की प्रशासक और शहरी संपदा फरीदाबाद की अतिरिक्त निदेशक के रूप में कार्यरत थीं, उन्हें अब फील्ड की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। अनुपमा अंजली को महेंद्रगढ़ का नया Deputy Commissioner (DC) नियुक्त किया गया है। वह मनोज कुमार-1 का स्थान लेंगी। 16 अप्रैल, 2026 को जारी इन आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सरकार ने इस संबंध में कार्मिक विभाग और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।