अमृतसर बाढ़ राहत कार्य में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने संभाली अहम जिम्मेदारी
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व संगत को अमृतसर जिले के बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा सौंपी गई। किसान यूनियन व संत-महापुरुषों की बैठक में राहत व पुनर्वास कार्य की रणनीति बनाई गई। जल्द हरियाणा की संगत अमृतसर में सेवा कार्य करेगी।
➤ हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को अमृतसर जिला में बाढ़ पीड़ितों की सेवा सौंपी गई
➤ किसान यूनियन व संत-महापुरुषों की बैठक बुलाकर राहत कार्य और पुनर्वास की रणनीति बनाई गई
➤ फिरोजपुर एडीसी की मंजूरी से हरियाणा की संगत अमृतसर में मदद के लिए रवाना होगी
समालखा,अशोक शर्मा
समालखा से बड़ी सामाजिक सेवा की खबर सामने आई है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं हरियाणा की संगत को अमृतसर जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा एवं पुनर्वास कार्य के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह सेवा कार्य हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगतार सिंह बिल्ला द्वारा पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया गया।
जगतार सिंह बिल्ला ने बताया कि शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर और पंजाब सरकार से संयुक्त रूप से अपील की थी कि बाढ़ से प्रभावित जिला अमृतसर में हरियाणा की संगत सेवा कार्य हेतु भेजी जाए। इस पर फिरोजपुर के एडीसी सिमरनजीत सिंह चहल ने हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को अमृतसर जिले के बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा के लिए मंजूरी प्रदान की।
इस सेवा अभियान के तहत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अलग-अलग किसान यूनियन व संत-महापुरुषों की बैठक भी आयोजित की। बैठक में यह तय किया गया कि हरियाणा की संगत मिलकर अमृतसर के बाढ़ पीड़ितों की हर संभव सहायता करेंगी। इसमें भोजन वितरण, चिकित्सा सेवा, राहत सामग्री का वितरण और पुनर्वास कार्य मुख्य रूप से शामिल होंगे।
इस महत्वपूर्ण कार्य में जीटी रोड़ गुरुद्वारा प्रधान सरदार गोपाल सिंह, हीरा सिंह, शाम सिंह, विपीन छाबड़ा, जीवन सिंह, तिलक चौपडा, सुरेन्द्र कुमार, गुरमुख सिंह, विक्रम सिंह, कुलदीप सिंह, अमरजीत सिंह सहित अनेक जिम्मेदार सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हैं।
प्रबंधक कमेटी ने स्पष्ट किया कि हरियाणा की संगत की यह सेवा कार्य धर्म और मानवता की सर्वोच्च सेवा मानी जाएगी। बाढ़ पीड़ितों की मदद करने हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा ताकि उन्हें इस विपदा से राहत मिल सके। अमृतसर में सेवा कार्य के दौरान हरियाणा की पहचान मजबूत होगी और समाज में सिखों के सेवा भाव की एक मिसाल कायम होगी।
इस अभियान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बहुत जल्द हरियाणा की संगत अमृतसर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु रवाना होगी, ताकि हरियाणा व भारत की सेवा भावना का परिचय दिया जा सके।