हरियाणा HSDRF में 1149 पदों पर होगी भर्ती: 11 जिलों में होगी तैनात, आपदाओं में रेस्‍कयू तंत्र होगा मजबूत

हरियाणा सरकार ने बाढ़ हालात से निपटने के लिए मेगा प्लानिंग बनाई। एक IRB बटालियन को HSDRF घोषित किया, किसानों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 15 सितंबर तक खुला रहेगा, SDRF को 636 करोड़ का फंड मिला।

हरियाणा HSDRF में 1149 पदों पर होगी भर्ती: 11 जिलों में होगी तैनात, आपदाओं में रेस्‍कयू तंत्र होगा मजबूत


हरियाणा सरकार ने बाढ़ हालात से निपटने के लिए मेगा प्लानिंग शुरू की
IRB भोंडसी की पहली बटालियन बनी हरियाणा स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (HSDRF)
किसानों को ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल से 15 सितंबर तक राहत दावा दर्ज करने का मौका


हरियाणा में इस समय बाढ़ और जलभराव जैसी आपदाओं से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने त्वरित राहत और बचाव कार्यों के लिए मेगा प्लानिंग शुरू कर दी है।

सबसे बड़ा कदम यह रहा कि IRB भोंडसी की पहली बटालियन को अब हरियाणा स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (HSDRF) में तब्दील कर दिया गया है। इस बटालियन में 950 जवान शामिल हैं जो आपदा प्रभावित इलाकों में हर समय राहत कार्यों के लिए तैयार रहेंगे। इन जवानों की तैनाती यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, करनाल, कैथल, पलवल, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, हिसार, रोहतक और गुरुग्राम जैसे संवेदनशील जिलों में की गई है।

इसके अलावा HSDRF के लिए 1149 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, 151 नावें भी विभिन्न जिलों में तैनात की गई हैं, जो बाढ़ और जलभराव की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

सरकार के 5 बड़े कदम:

1️⃣ ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 15 सितंबर तक खुला रहेगा
किसान अपनी खरीफ फसलों को हुए नुकसान की जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर राहत राशि का दावा कर सकेंगे। अब तक 4 लाख एकड़ फसल नुकसान के दावे दर्ज हो चुके हैं।

2️⃣ 636 करोड़ का SDRF फंड
हरियाणा को इस साल SDRF के तहत 636 करोड़ रुपये मिले हैं। सभी डीसी और पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग को रिजर्व फंड भी जारी किया गया है।

3️⃣ त्वरित सर्वेक्षण शुरू होगा
बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सरकार ने सर्वेक्षण शुरू करने का फैसला लिया है। इससे प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा मिल सकेगा।

4️⃣ 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
फील्ड कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। उन्हें 24 घंटे ड्यूटी पर अलर्ट रहने और मोबाइल फोन हर समय ऑन रखने के आदेश दिए गए हैं।

5️⃣ वॉटर वर्क्स मशीनरी अपडेट
सरकार ने निर्देश दिया है कि जनरेटर सेट, ट्रैक्टर पंप, नालों-सीवर की सफाई और मशीनरी अपडेट तुरंत की जाए ताकि बाढ़ नियंत्रण पर असरदार काम हो सके।

स्पष्ट है कि हरियाणा सरकार बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए अब सक्रिय और संगठित तैयारी कर रही है।