वाटर कैनन चलते ही नाचने लगे हरियाणा कांग्रेस कार्यकर्ता, VIDEO: पुलिस ने बंद की तो बोले- ‘जनाब जी पानी लाओ’
सीएम हाउस घेरने निकले कांग्रेसियों पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाया तो कार्यकर्ता पानी की बौछारों में ही डांस करने लगे। वाटर कैनन बंद हुआ तो बोले- ‘जनाब जी पानी लाओ, पानी’... VIDEO में देखिए पूरा नजारा।
➤ वाटर कैनन चलते ही डांस करने लगे हरियाणा कांग्रेस कार्यकर्ता
➤ HKRN कर्मचारियों को पक्का करने और राहुल गांधी पर FIR रद्द करने की मांग
➤ बैरिकेडिंग पार करने पर पुलिस ने की पानी की बौछार, प्रदर्शन का नेतृत्व उदय भानु चिब ने किया
पंचकूला। चंडीगढ़ में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले हरियाणा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन उस समय अलग अंदाज में नजर आया, जब पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन चलाया। पानी की तेज बौछारों के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे हटने के बजाय डांस करते नजर आए। पुलिसकर्मी लगातार वाटर कैनन चलाते रहे और प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता पानी में जमकर डांस करते रहे।
कुछ देर बाद जब पुलिस ने वाटर कैनन बंद कर दिया तो एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने पुलिस से पानी चलाने की मांग करते हुए कहा, ‘जनाब जी पानी लाओ, पानी।’ प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता भीगने के बाद लाठी लिए पुलिसकर्मियों के पास भी पहुंचे और उनसे बातचीत करते नजर आए।
सीएम हाउस घेरने निकले थे कांग्रेस कार्यकर्ता
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सेक्टर-9 स्थित हरियाणा मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की कॉल दी थी। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी पर दर्ज FIR को रद्द करवाने और हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को पक्की नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने की कोशिश की।
बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने रोका, आगे बढ़े तो चलाया वाटर कैनन
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास से पहले ही बैरिकेडिंग लगा रखी थी। पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग के पास रोक दिया। हालांकि, जब कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग लांघकर आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया।
पानी की बौछार शुरू होते ही प्रदर्शन का नजारा बदल गया। जहां पुलिस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए वाटर कैनन चला रही थी, वहीं कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता पानी की बौछारों के बीच ही डांस करने लगे। कार्यकर्ताओं के डांस का वीडियो भी सामने आया है।
पानी की बौछारों के बीच डांस, बंद होते ही बोले- ‘पानी लाओ’
वाटर कैनन की बौछारों के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता अलग-अलग स्टेप्स करते हुए नजर आए। पुलिस की ओर से पानी की बौछारें चलती रहीं और कार्यकर्ता भीगते हुए डांस करते रहे।
कुछ देर बाद जब पुलिस ने वाटर कैनन बंद कर दिया तो एक कार्यकर्ता ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘जनाब जी पानी लाओ पानी।’ इसके बाद प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता लाठी लेकर पुलिसकर्मियों के पास गए और उनसे बातचीत करते भी नजर आए।;'
HKRN कर्मियों को पक्का करने की मांग
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की प्रमुख मांगों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को पक्की नौकरी देना शामिल है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे थे।
इसके साथ ही प्रदर्शनकारी राहुल गांधी पर दर्ज FIR रद्द करने की भी मांग कर रहे थे। इन्हीं मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया था।
उदय भानु चिब के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन
प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें पहले ही रोक दिया।
जब कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार करने का प्रयास किया तो पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान पानी की बौछारों के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं के डांस करने का वीडियो सामने आया, जिसने प्रदर्शन को चर्चा में ला दिया।
Akhil Mahajan