हरियाणा में बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा ईद-उल-जुहा का गजेटेड हॉलिडे
हरियाणा सरकार ने बकरीद की सरकारी छुट्टी की तारीख बदल दी है। अब प्रदेश में 27 मई की बजाय 28 मई 2026 को गजेटेड हॉलिडे रहेगा।
- हरियाणा में बकरीद की सरकारी छुट्टी की तारीख बदली गई
- अब 27 मई की बजाय 28 मई को रहेगा गजेटेड हॉलिडे
- मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जारी किया संशोधित आदेश
हरियाणा सरकार ने ईद-उल-जुहा यानी बकरीद की सरकारी छुट्टी की तारीख में बदलाव कर दिया है। अब प्रदेश में बकरीद का गजेटेड अवकाश 27 मई 2026 की बजाय 28 मई 2026 को रहेगा। इस संबंध में राज्य सरकार के मानव संसाधन विभाग की ओर से नई अधिसूचना जारी की गई है।
सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश हरियाणा सरकार के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सरकारी कार्यालयों में लागू होगा। इसके साथ ही 28 मई को घोषित यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत भी मान्य रहेगा।
यह संशोधित आदेश मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी किया गया है। इससे पहले सरकार ने 16 दिसंबर 2025 को जारी अवकाश सूची में बकरीद की छुट्टी 27 मई को घोषित की थी, लेकिन अब इसे बदलकर 28 मई कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार चांद दिखने और पर्व की संभावित तारीख को देखते हुए छुट्टी में बदलाव किया गया है। इस फैसले के बाद सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और विभिन्न विभागों में कार्यरत लोगों को नई तारीख के अनुसार अवकाश मिलेगा।
बताया जा रहा है कि छुट्टी की तारीख बदलने को लेकर विपक्ष की ओर से भी मांग उठाई गई थी। इसके बाद सरकार ने संशोधित आदेश जारी करते हुए नई तारीख तय की।
Akhil Mahajan