हरियाणा विधानसभा में राज्यसभा चुनाव पर हंगामा हुड्डा और बेदी के बीच तीखी बहस
हरियाणा विधानसभा में राज्यसभा चुनाव को लेकर हंगामा हुआ। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मंत्री कृष्ण बेदी के बीच तीखी बहस हुई, 8 कांग्रेस विधायकों को नेम किया गया और विपक्ष ने वॉकआउट किया।
■ राज्यसभा चुनाव को लेकर सदन में जोरदार हंगामा
■ Bhupinder Singh Hooda ने मंत्री पर लगाया ‘डांस’ करने का आरोप
■ Krishan Bedi बोले- वीडियो निकलवाओ, माफी मंगवाऊंगा
■ 8 कांग्रेस विधायक नेम, विपक्ष का वॉकआउट
Haryana Legislative Assembly के बजट सत्र के 12वें दिन राज्यसभा चुनाव को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस के चलते सदन का माहौल काफी तनावपूर्ण रहा।
नेता प्रतिपक्ष Bhupinder Singh Hooda ने आरोप लगाया कि सदन में मंत्री का आचरण गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि “मंत्री डांस करने लग जाते हैं, यह क्या तरीका है?”
इस बयान के बाद सदन में शोर-शराबा बढ़ गया और माहौल और अधिक गरमा गया।इस आरोप पर कैबिनेट मंत्री Krishan Bedi तुरंत खड़े हो गए और उन्होंने चुनौती देते हुए कहा,
“रिकॉर्डिंग निकलवा लो, अगर मैंने डांस किया हो तो मैं सदन में माफी बुलवाऊंगा, नहीं तो छोड़ूंगा नहीं।”
लंच के बाद कांग्रेस विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में कथित गड़बड़ी और क्रॉस वोटिंग को लेकर फिर हंगामा किया।
विधायक नारेबाजी करते हुए वेल तक पहुंच गए, जिसके बाद स्पीकर Harvinder Kalyan ने 8 कांग्रेस विधायकों को नेम कर दिया।
इसके विरोध में कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
हंगामे के बीच मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने शायरी के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में न वोट चोरी होती है और न ही EVM में गड़बड़ी, बल्कि यह “अंतरात्मा को जगाने” का काम करता है।
सत्र के दौरान साइबर क्राइम का मुद्दा भी उठा।
नूंह से विधायक Aftab Ahmed ने फरीदाबाद और गुरुग्राम में साइबर क्राइम कमिश्नरेट बनाने की मांग की।
इस पर सीएम ने जवाब दिया कि उनकी सरकार ने ही साइबर क्राइम विभाग बनाया, जिस पर विपक्ष ने फिर हंगामा शुरू कर दिया।
shubham