‘दूर जाकर शराब पियो’... और हो गया मर्डर , मामूली बात पर खौफनाक हत्या

गुरुग्राम में शराब पीने से रोकने पर युवक ने बुजुर्ग की पत्थर से बेरहमी से हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

‘दूर जाकर शराब पियो’... और हो गया मर्डर , मामूली बात पर खौफनाक हत्या

शराब पीने को लेकर विवाद बना हत्या की वजह
आरोपी ने बुजुर्ग की छाती पर बैठकर पत्थर से कुचला चेहरा
पुलिस ने कुछ घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार


Gurugram में एक छोटी सी बहस ने खौफनाक हत्या का रूप ले लिया।बुजुर्ग जगदीश ने आरोपी को रास्ते में शराब पीने से मना किया, जिससे गुस्साए युवक ने निर्दयता से हत्या कर दी

घटना डुंडाहेड़ा गांव (सेक्टर-20) की है, जहां आरोपी मोनू ठेके के पास शराब पी रहा था।बुजुर्ग ने पहले उसे वहां से हटने को कहा। जब आरोपी रास्ते में ही शराब पीने लगा, तो दोबारा टोका—यही बात उसके गुस्से की वजह बन गई।

सेक्टर 20 स्थित डुन्डाहेड़ा गांव में ही बुजुर्ग की हत्या की गई।

कहासुनी के दौरान दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई

 पहले दोनों ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे फिर आरोपी ने बुजुर्ग को जमीन पर गिरा दिया लात-घूंसे मारने के बाद पत्थर उठा लिया

आरोपी ने बुजुर्ग की छाती पर बैठकर पत्थर से चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए

हमला इतना बेरहम था कि जगदीश का चेहरा बुरी तरह कुचल गया। आरोपी उसे अधमरा छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जानकारी देते हुए गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार। (फाइल)

परिजन घायल हालत में जगदीश को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी मूल रूप से बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और गुरुग्राम में किराए पर रहकर पेंटर का काम करता था

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार:

घटनास्थल से खून से सना पत्थर बरामद हुआमृतक के बेटे की शिकायत पर केस दर्जआरोपी से पूछताछ जारी

मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।