पति ने पत्नी और 4 बच्चों को जहर देकर मार डाला
गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी और चार बच्चों की जहर देकर हत्या कर दी, खुद भी घायल, पुलिस जांच में जुटी।
➤ घरेलू विवाद के चलते पूरी परिवार की हत्या
➤ आरोपी ने खुद को भी घायल कर अस्पताल पहुंचा
➤ पुलिस और फोरेंसिक टीम जुटी जांच में
हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार को खत्म कर दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी और चार मासूम बच्चों को जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतार दिया। इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद उसने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी तनाव के चलते शनिवार रात उसने खौफनाक कदम उठाते हुए पूरे परिवार को जहर दे दिया। घटना के बाद सभी पांचों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके से खून से सना एक चाकू बरामद किया गया है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने खुद को उसी से घायल किया।
पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस हर एंगल से पड़ताल कर रही है।
Akhil Mahajan