पुलिस की कार्रवाई: अनैतिक गतिविधियों पर रोक के लिए संयुक्त पुलिस छापेमारी

गुहला और चीका में पुलिस ने होटल-रेस्टोरेंटों पर छापेमारी की। अनैतिक गतिविधियों पर रोक के साथ ड्रिंक एंड ड्राइव और ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर सख्ती की जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई: अनैतिक गतिविधियों पर रोक के लिए संयुक्त पुलिस छापेमारी
  • गुहला और चीका में होटल-रेस्टोरेंटों पर पुलिस की संयुक्त छापेमारी

  • अनैतिक गतिविधियों पर रोक के लिए DSP के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित

  • ड्रिंक एंड ड्राइव और ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर भी सख्ती



गुहला और चीका क्षेत्र में पुलिस ने होटल और रेस्टोरेंटों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई का उद्देश्य होटल-रेस्टोरेंटों में होने वाली अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाना बताया गया है। डीएसपी कुलदीप बेनीवाल के निर्देश पर दो थानों के एसएचओ सहित कई पुलिस टीमों का गठन किया गया।

गुहला और चीका थाना प्रभारी की संयुक्त टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर होटल और रेस्टोरेंटों में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई महिलाओं और पुरुषों को संदेह की स्थिति में डिटेन किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अनैतिक कार्य करने वालों पर आने वाले समय में और सख्ती बरती जाएगी। डीजीपी के आदेश पर हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत लगातार छापेमारी की जा रही है, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

इसके साथ ही पुलिस ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों और कोहरे के कारण यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कड़ी नजर बनाए हुए है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।