नए साल के पहले दिन सोना-चांदी सस्ते, जानें ताजा दाम

नए साल 2026 के पहले दिन सोना और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। चांदी ₹2,520 सस्ती हुई और सोना ₹44 घटा।

नए साल के पहले दिन सोना-चांदी सस्ते,  जानें ताजा  दाम

➤ नए साल के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में लगातार तीसरे दिन गिरावट
➤ चांदी ₹2,520 सस्ती होकर ₹2,27,900 प्रति किलो पर पहुंची
➤ सोना ₹44 गिरकर ₹1,33,151 प्रति 10 ग्राम हुआ



 नए साल 2026 के पहले दिन सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 44 रुपए घटकर ₹1,33,151 पर आ गया है। इससे पहले यह ₹1,33,195 प्रति 10 ग्राम था।

वहीं, चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एक किलो चांदी ₹2,520 सस्ती होकर ₹2,27,900 पर पहुंच गई है। सोमवार को चांदी का भाव ₹2,30,420 प्रति किलो था। यह लगातार तीसरा दिन है जब सोना-चांदी के रेट नीचे आए हैं।

इससे पहले 29 दिसंबर को सोना ₹1,38,161 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,43,483 प्रति किलो के स्तर तक पहुंची थी। यह दोनों धातुओं का अब तक का ऑल टाइम हाई था।

साल 2025 की बात करें तो सोने और चांदी दोनों में जबरदस्त तेजी रही। 2025 में सोना ₹57,033 यानी 75 प्रतिशत महंगा हुआ, जबकि चांदी की कीमत में ₹1,44,403 यानी 167 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विशेषज्ञों के अनुसार अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के दाम अलग होते हैं, क्योंकि IBJA के रेट में GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। यही दरें RBI और बैंक भी संदर्भ के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि मौजूदा गिरावट के बावजूद लंबी अवधि में सोना और चांदी दोनों में मजबूती बनी रह सकती है। इंडस्ट्रियल डिमांड और ग्लोबल हालात आगे कीमतों को फिर ऊपर ले जा सकते हैं।