सोने की कीमतों में फिर मजबूती, जानें कब टूटेंगें दाम, निवेश करने से पहले रखें ध्यान
सोना ₹1,704 बढ़कर ₹1,23,884 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹4,414 बढ़कर ₹1,58,120 प्रति किलो हो गई। इस साल सोना 47,722 और चांदी 72,103 रुपए महंगी।
• सोना ₹1,704 बढ़कर ₹1,23,884 प्रति 10 ग्राम, इस साल ₹47,722 महंगा
• चांदी ₹4,414 बढ़कर ₹1,58,120 प्रति किलो, सालभर में ₹72,103 की तेजी
• एक्सपर्ट बोले—कीमतों में उतार-चढ़ाव, शादी सीजन से डिमांड और बढ़ेगी
सोना-चांदी के दाम में मजबूत तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,704 बढ़कर ₹1,23,884 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले कीमत ₹1,22,180 प्रति 10 ग्राम थी।
चांदी की कीमत में भी जोरदार उछाल देखने को मिला। चांदी ₹4,414 बढ़कर ₹1,58,120 प्रति किलोग्राम हो गई है, जबकि कल इसका भाव ₹1,53,706 प्रति किलो था। 17 अक्टूबर को सोना ₹1,30,874, और 14 अक्टूबर को चांदी ₹1,78,100 प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बना चुकी है।
कैरेट के हिसाब से कीमतों में बड़ा अंतर है। 24 कैरेट सोना ₹1,23,884, 22 कैरेट ₹1,13,478, 18 कैरेट ₹92,913, और 14 कैरेट ₹72,472 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
देश के बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में उछाल बना हुआ है। मुंबई, कोलकाता और रायपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1,24,860, जबकि चेन्नई में ₹1,25,460 पहुंच गया है। 22 कैरेट का भाव ज्यादातर शहरों में ₹1,14,450 से ₹1,15,000 के बीच है।
IBJA दरों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता, इसलिए मार्केट में रेट अलग दिखते हैं। इन्हीं रेट्स से RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड और कई बैंकों के गोल्ड लोन रेट तय होते हैं।
इस साल सोना अब तक ₹47,722 महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 का था, जो अब ₹1,23,884 हो गया है।
चांदी भी इस दौरान ₹72,103 बढ़ गई है। पिछले साल इसका भाव ₹86,017 प्रति किलो था, जो अब ₹1,58,120 हो गया है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। हालांकि शादी सीजन की वजह से मांग बढ़ेगी और कीमतें फिर 1.25 लाख प्रति 10 ग्राम के लेवल को छू सकती हैं। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि हमेशा BIS हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। अल्फान्यूमेरिक कोड जैसे AZ4524 से कैरेट की शुद्धता की पुष्टि होती है।
Author1