हरियाणा में खिलाड़ियों से भरी गाड़ी पलटी: टायर पंक्चर से हादसा, 19 घायल
फतेहाबाद के खाबड़ा कलां के पास हिसार के 16 फुटबॉल खिलाड़ियों से भरी टाटा मैजिक टायर पंक्चर होने से खेत में पलट गई। हादसे में एक खिलाड़ी को फ्रैक्चर हुआ और 5 को फतेहाबाद रेफर किया गया।
■ खाबड़ा कलां के पास 16 खिलाड़ियों से भरी टाटा मैजिक पलटी
■ टायर पंक्चर होने से बिगड़ा संतुलन, खेत में जा गिरी गाड़ी
■ एक खिलाड़ी के पैर में फ्रैक्चर, 5 को फतेहाबाद रेफर
हरियाणा के हिसार जिले फुटबाल खिलाड़ियों की गाड़ी शनिवार को हादसे का शिकार हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब यह गाड़ी गांव खाबड़ा के पास पहुंची और अचानक चलती गाड़ी का टायर अचानक पंक्चर हो गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर खेत में पलट गई।
हरियाणा के फतेहाबाद जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। हिसार जिले के गांव चूली बागड़ियान से गांव हरिपुरा में फुटबॉल टूर्नामेंट खेलने जा रहे खिलाड़ियों की गाड़ी गांव खाबड़ा कलां के पास पलट गई।
बताया जा रहा है कि चलती टाटा मैजिक का अचानक टायर पंक्चर हो गया। तेज रफ्तार में संतुलन बिगड़ते ही गाड़ी सड़क किनारे खेत में जा पलटी। उस समय वाहन में कुल 16 खिलाड़ी सवार थे। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने शुरू किया राहत कार्य
हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खेत में पलटी गाड़ी से खिलाड़ियों को एक-एक कर बाहर निकाला गया। कई खिलाड़ी अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें संभालकर सुरक्षित बाहर निकाला गया।
सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत भट्टू सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार शुरू किया गया।
एक खिलाड़ी को फ्रैक्चर, 5 को किया गया रेफर
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, हादसे में एक खिलाड़ी के पैर में फ्रैक्चर आया है। वहीं विजय, बिल्लू, सुनील, दिनेश और क्षतिज को बेहतर उपचार के लिए फतेहाबाद रेफर किया गया है।
अन्य खिलाड़ियों—पंकज, अमन, विकास, हिमांशु, ज्ञानेंद्र, मुकेश, रोहतास, कुलदीप और अनुज—को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सभी खिलाड़ियों की उम्र 15 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
चूली बागड़ियान की फुटबॉल एकेडमी से जुड़े हैं खिलाड़ी
जानकारी के अनुसार सभी खिलाड़ी आदमपुर क्षेत्र के गांव चूली बागड़ियान की फुटबॉल एकेडमी में नियमित अभ्यास करते हैं। शनिवार को उन्हें हरिपुरा में आयोजित टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जाना था।
खेल के जोश में निकली टीम को अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते में ऐसा हादसा उनका इंतजार कर रहा है। गनीमत रही कि बड़ा जानलेवा हादसा टल गया और सभी खिलाड़ी सुरक्षित बच गए।
shubham