AAP सांसद अशोक मित्तल के घर ED की रेड, पंजाब-हरियाणा में एक साथ छापेमारी

AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की छापेमारी हुई। LPU फंड मामले में पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर जांच जारी है।

AAP सांसद अशोक मित्तल के घर ED की रेड, पंजाब-हरियाणा में एक साथ छापेमारी

AAP सांसद अशोक मित्तल के घर ED की तड़के छापेमारी
पंजाब-हरियाणा में 8-9 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फंड को लेकर जांच तेज


आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। यह रेड एक साथ पंजाब और हरियाणा के गुरुग्राम समेत करीब 8 से 9 ठिकानों पर की गई, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीमों ने जालंधर स्थित अशोक मित्तल के आवास पर भी छापा मारा, जहां वह खुद मौजूद थे। इसके अलावा उनके बेटे से जुड़े ठिकानों को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

ED raid on Ashok Mittal, Ashok Mittal ED raid, AAP ED Raid, AAP Raghav Chaddha News, आप नेता पर ईडी की रेड, अशोक मित्तल ईडी रेड , आप राघव चड्ढा समाचार , ईडी आप समाचार, कौन हैं अशोक मित्तल, Who is Ashok Mittal

बताया जा रहा है कि यह पूरी कार्रवाई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के फंड से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर की जा रही है। हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी की टीमें मौके पर दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की गहन जांच कर रही हैं। खासतौर पर फंड फ्लो और संभावित गड़बड़ियों के एंगल को खंगाला जा रहा है।

गौरतलब है कि अशोक मित्तल हाल ही में उस समय चर्चा में आए थे, जब AAP ने राघव चड्ढा को हटाकर उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर नियुक्त किया था। ऐसे में उनकी नियुक्ति के कुछ ही समय बाद ईडी की यह कार्रवाई राजनीतिक रूप से भी अहम मानी जा रही है।

इस छापेमारी को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसे राजनीतिक कार्रवाई बताते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। मान ने लिखा कि यह कार्रवाई आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर की जा रही है।

वहीं AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी इस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां चुनाव होते हैं, वहां पहले एजेंसियां भेजी जाती हैं। उन्होंने दावा किया कि इस तरह की कार्रवाई से कोई राजनीतिक फायदा नहीं होगा।

अशोक मित्तल का जन्म पंजाब के जालंधर में हुआ। उनके परिवार ने ‘लवली स्वीट्स’ नाम से एक छोटी मिठाई की दुकान शुरू की थी, जिसे बाद में उन्होंने अपने भाइयों के साथ मिलकर बड़ा व्यवसाय बना दिया।

इसी कारोबार से मिली सफलता के बाद उन्होंने 2005 में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) की स्थापना की, जो आज देश की बड़ी निजी यूनिवर्सिटीज में गिनी जाती है। उन्होंने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया।