दिल्ली के रेस्टोरेंट में भीषण आग, मौत का आंकड़ा 20 पहुंचा: कई विदेशी नागरिक भी शामिल, रेस्क्यू जारी
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट और होटल बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 10 लोगों की मौत हो गई। 37 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है जबकि कई की हालत गंभीर है।
- दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट और होटल बिल्डिंग में आग से 20 लोगों की मौत
- अब तक 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, कई की हालत गंभीर
- बेसमेंट से 6 से अधिक लोगों का रेस्क्यू, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। हादसा लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट और उससे जुड़ी होटल बिल्डिंग में हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतकों में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं।
दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अनुसार आग लगने की सूचना सुबह करीब 8:50 बजे प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।
अधिकारियों के मुताबिक अब तक 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। वहीं बेसमेंट से 6 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार जिस इमारत में आग लगी, वह 6 मंजिला बिल्डिंग है, जिसमें फ्लोरिस स्टे होटल संचालित होता था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुबह करीब 8:51 बजे ग्राउंड फ्लोर पर आग भड़की थी। इसके बाद जब शीशा तोड़ा गया तो आग और धुआं तेजी से बेसमेंट तक पहुंच गया, जिससे वहां मौजूद लोग फंस गए।
घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही होटल और रेस्टोरेंट में मौजूद सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की जा रही है।
दिल्ली के इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर व्यावसायिक इमारतों में फायर सेफ्टी मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट और होटल बिल्डिंग में आग लगने से 10 लोगों की मौत
फायर ब्रिगेड ने अब तक 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
बेसमेंट में फंसे 3 लोगों का रेस्क्यू, कई घायलों की हालत गंभीर
दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें कई विदेशी हैं। रेस्टोरेंट के बेसमेंट से 3 लोगों को रेस्क्यू किया गया था। तीनों की हालत गंभीर है। जिस बिल्डिंग में आग लगी वो 5 मंजिल की है। इसमें फ्लोरिस स्टे होटल संचालित होता था। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
जानकारी के अनुसार जिस इमारत में आग लगी, वहां लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट और फ्लोरिस स्टे होटल संचालित हो रहा था। पांच मंजिला इस इमारत में अचानक आग फैलने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय होटल और रेस्टोरेंट में कई लोग मौजूद थे।
Delhi: On the Malviya Nagar fire incident, SDM Jitender Kumar says, "At present, exact details are not available. Four bodies have been recovered from the site and sent to the hospital. From there, confirmation has been received regarding the condition of those affected, and… pic.twitter.com/1bzekGhuyf — IANS (@ians_india) June 3, 2026
दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक सुबह करीब 9:45 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ-साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
फायर विभाग की टीम ने इमारत के बेसमेंट में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा अब तक करीब 37 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आग सुबह करीब 8:50 बजे ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी। आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान जब शीशा तोड़ा गया तो लपटें और धुआं तेजी से बेसमेंट तक पहुंच गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।
प्रशासन के अनुसार कई घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Akhil Mahajan