भिवानी जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

भिवानी जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और ई-मेल की सत्यता व स्रोत की जांच की जा रही है।

भिवानी जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

➤ भिवानी जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल
➤ पुलिस और प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की
➤ ई-मेल की सत्यता और स्रोत की गहन पड़ताल जारी



हरियाणा के भिवानी में जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई है, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया है।

सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी। जिला कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस ई-मेल की सत्यता, उसके स्रोत और भेजने वाले की पहचान को लेकर हर पहलू से जांच कर रही है।

भिवानी के एसपी सुमित कुमार ने बताया कि जिला कोर्ट को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ है। इसके बाद तुरंत जांच शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल स्थिति पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है और किसी भी तरह की अफवाह से बचने की अपील की गई है।