पत्नी को होटल में बॉयफ्रेंड संग पकड़ा, घर से पीछा किया और रूम में दबोचे, फ‍िर कुछ ऐसा हुआ कि ....

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित एक होटल के बाहर परिवार के बीच विवाद का वीडियो सामने आया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और मामले की जांच की जा रही है।

पत्नी को होटल में बॉयफ्रेंड संग पकड़ा, घर से पीछा किया और रूम में दबोचे, फ‍िर कुछ ऐसा हुआ कि ....

पति ने पीछा कर होटल में महिला को युवक के साथ पकड़ा
होटल के बाहर सास और जेठानी ने किया हंगामा, मोबाइल भी छीना
वीडियो वायरल, पुलिस बोली- अभी तक किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दी


बल्लभगढ़/फरीदाबाद। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित एक होटल के बाहर बुधवार शाम उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला को उसके पति ने एक युवक के साथ होटल में पकड़ लिया। पति अपनी मां और भाभी के साथ होटल पहुंचा था। होटल के बाहर काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

होटल के बाहर सड़क किनारे लड़की अपना फोन वापस मांगने के लिए चिल्लाने लगी।

जानकारी के अनुसार, घटना सराय मार्केट स्थित ABS होटल की है। बताया जा रहा है कि सराय कॉलोनी निवासी महिला एक युवक के साथ होटल पहुंची थी। पति को इसकी जानकारी मिली तो वह अपनी मां और भाभी के साथ होटल पहुंच गया। परिजनों ने होटल में दोनों का सामना किया और उन्हें बाहर ले आए। इसी दौरान महिला के साथ मौजूद युवक वहां से निकल गया।

होटल के बाहर महिला और उसके परिजनों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही। सामने आए वीडियो में महिला रोते हुए अपना मोबाइल लौटाने की बात कहती नजर आ रही है। इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। महिला के कंधे पर बैग था और वह लगातार परिजनों से उसे जाने देने की बात कह रही थी। पति भी मौके पर मौजूद रहा।

ABS होटल के बाहर लड़की को युवक से दूर करती युवक की पत्नी और मां।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परिजनों ने महिला का मोबाइल अपने पास ले लिया था। वीडियो में महिला रोते हुए मोबाइल वापस मांगती दिखाई दे रही है। कुछ देर बाद परिजन उसे वहां से अपने साथ ले गए। घटना के दौरान होटल के बाहर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जिससे कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

सराय थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस वायरल वीडियो की जानकारी जुटा रही है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।