हरियाणा में जूता फैक्ट्री में आग, दो की मौ*त

बहादुरगढ़ के MIE पार्ट-1 में जूता फैक्ट्री में आग लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई, एक गंभीर घायल। आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

हरियाणा में जूता फैक्ट्री में आग, दो की मौ*त

➤ बहादुरगढ़ की जूता अपर फैक्ट्री में आग से दो मजदूरों की मौत
➤ अल सुबह 4 बजे लगी आग, एक मजदूर गंभीर रूप से झुलसा
➤ शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस



झज्जर जिले के बहादुरगढ़ शहर में गुरुवार अल सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। एमआईई पार्ट-1 स्थित फैक्ट्री नंबर 817 में जूतों के अपर बनाने की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल पहुंचे मृतकों के परिजन व अन्य।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में झुलसे घायल मजदूर को बहादुरगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

आग की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फैक्ट्री परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी। मृत मजदूरों की पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पाली गांव के रहने वाले सोएब और अतावली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और लंबे समय से फैक्ट्री में काम कर रहे थे।

पुलिस ने दोनों शवों को बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले भी एमआईई क्षेत्र की फैक्ट्रियों में आग की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन यह पहला मौका है जब इस तरह की घटना में जान का नुकसान हुआ है।