Baramati Plane Crash: डिप्टी सीएमअजित पवार समेत पांच की विमान क्रैश में मौत, बारामती में लैंडिंग के वक्त दुर्घटना
महाराष्ट्र के बारामती में लैंडिंग के दौरान निजी विमान क्रैश। डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत , पांच अन्य लोगों की जान जाने की बात, वीडियो वायरल।
➤ बारामती में डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान क्रैश
➤ हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों का निधन
➤ लैंडिंग के समय तकनीकी खराबी से विमान में लगी आग
महाराष्ट्र के बारामती में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे का शिकार हो गया। लैंडिंग के वक्त विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिसमें डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया।
महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज का दिन एक बड़ी त्रासदी लेकर आया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और NCP प्रमुख अजित पवार का एक विमान हादसे में दुखद निधन हो गया है।
यह हादसा बुधवार सुबह उस समय हुआ जब अजित पवार का निजी चार्टर्ड विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लैंडिंग के दौरान विमान अपना संतुलन खो बैठा और रनवे के पास ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद विमान के मलबे में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
इस विमान हादसे में अजित पवार के साथ सवार उनके सुरक्षाकर्मी, अटेंडेंट और दो पायलटों समेत कुल 5 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि अजित पवार पुणे जिले में आगामी जिला परिषद चुनावों के प्रचार के सिलसिले में बारामती जा रहे थे। उन्हें वहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित करना था।
घटनास्थल से जो वीडियो सामने आए हैं, वे बेहद विचलित करने वाले हैं। विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर मलबे में तब्दील हो चुका है और चारों तरफ धुएं का गुबार देखा जा रहा है।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार का निधन हो गया है। वे 66 साल के थे। बुधवार सुबह 8.45 बारामती में उनका प्लेन क्रैश हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ। प्लेन में अजित पवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोगों की जान गई है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन में बारामती गए थे। वहां लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से फिसल गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। थोड़ी देर पहले 6 लोगों के मारे जाने की खबर आई थी।
अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में 4 सभाओं को संबोधित जा रहे थे। शरद पवार और सुप्रिया सुले दिल्ली में थे। हादसे की जानकारी मिलते ही वे पूरे परिवार के साथ बारामती के लिए निकल रहे हैं। परिवार के बाकी लोग उनके मुंबई आवास के लिए रवाना हो गए हैं।
Akhil Mahajan