आज का राशिफल: मिथुन, सिंह और मीन रहें सावधान, वृषभ और कुंभ को मिलेगी खुशखबरी
8 अगस्त 2026 शनिवार का राशिफल पढ़ें। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ समय, शुभ रंग, शुभ अंक, करियर, स्वास्थ्य, धन लाभ और अचूक उपाय।
शनिवार को मिथुन, सिंह और मीन राशि वालों को रहना होगा बेहद सतर्क
वृषभ और कुंभ राशि वालों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
शनिदेव की कृपा से कई राशियों के अटके काम होंगे पूरे
8 अगस्त 2026, शनिवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। श्रावण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 2:01 बजे तक रहेगी, जिसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ होगी। वहीं रोहिणी नक्षत्र शाम 4:52 बजे तक रहेगा और इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव शुरू होगा। दिन की शुरुआत ध्रुव योग से होगी, जिसके बाद व्याघात योग प्रभावी रहेगा। पूरे दिन चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेंगे।
ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार शनिवार का दिन शनिदेव और हनुमान जी की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। कई राशियों के लिए धन लाभ, नौकरी और करियर में नए अवसर बनने के योग हैं, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, आर्थिक मामलों और निवेश में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
मेष राशि
करियर में नई नौकरी मिलने के संकेत हैं। निवेश सोच-समझकर करें। परिवार का सहयोग मिलेगा और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। शुभ रंग लाल और शुभ अंक 1, 8 रहेगा। हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है। संतान से सम्मान मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहें और कीमती सामान की सुरक्षा करें। शुभ रंग सफेद तथा शुभ अंक 2, 7 रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में तनाव बढ़ सकता है। लेन-देन सोच-समझकर करें और मौसम जनित बीमारियों से बचाव रखें। शुभ रंग हरा तथा शुभ अंक 3, 6 रहेगा।
कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में संयम बनाए रखें। नया काम शुरू करने का विचार बन सकता है। बच्चों की संगति पर नजर रखें। जीवनसाथी से मन की बात साझा करने से राहत मिलेगी। शुभ रंग क्रीम रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को जोखिम भरे निवेश से दूरी बनानी चाहिए। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप नुकसान पहुंचा सकता है। घर के नवीनीकरण की योजना बन सकती है। शुभ रंग नारंगी और शुभ अंक 1, 5 रहेगा।
कन्या राशि
करियर से जुड़े बड़े फैसले जीवनसाथी की सलाह से लें। धन निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। खान-पान में लापरवाही पेट संबंधी परेशानी बढ़ा सकती है। शुभ रंग हरा रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन ऊर्जावान रहेगा। रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। विद्यार्थियों को विदेश शिक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
वृश्चिक राशि
पुराना कर्ज चुकाने में सफलता मिल सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। परिवार में मेहमानों का आगमन हो सकता है।
धनु राशि
व्यापार में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। अविवाहित लोगों की जीवनसाथी से मुलाकात के योग हैं। माता-पिता की सलाह लाभदायक साबित होगी।
मकर राशि
नई नौकरी या रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा से लाभ होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। किसी के बहकावे में आकर निवेश करने से बचें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई गाड़ी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। परिवार की पुरानी समस्याएं सुलझने के योग हैं।
मीन राशि
मीन राशि वालों को आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में देरी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें और वाहन सावधानी से चलाएं। शुभ रंग केसरिया रहेगा।
pooja