आज लक्ष्मी-नारायण योग से चमकेगी किस्मत, 4 राशियों पर होगी धनवर्षा
5 जून 2026 के राशिफल में लक्ष्मी-नारायण योग समेत कई शुभ राजयोग बन रहे हैं। जानिए सभी 12 राशियों के लिए धन, करियर, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन का हाल।
लक्ष्मी-नारायण योग समेत कई शुभ राजयोगों का दुर्लभ संयोग
कन्या को आकस्मिक धन लाभ, मकर को मनचाहा ट्रांसफर मिलने के योग
तुला राशि को आर्थिक मामलों और कुंभ को ऑफिस पॉलिटिक्स से सतर्क रहने की सलाह
Aaj Ka Rashifal 5 June 2026: शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और श्रवण नक्षत्र के संयोग में चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान लक्ष्मी-नारायण योग, सर्वार्थसिद्धि योग, ब्रह्म योग, सुनफा योग, वाशि योग और आनंदादि योग का शुभ महासंयोग बन रहा है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए धन, करियर और सफलता के नए अवसर लेकर आएगा। वहीं कुछ राशियों को कार्यस्थल और आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी।
मेष राशि वालों को करियर से जुड़ी दुविधाओं से राहत मिलेगी और नई दिशा मिल सकती है। वृषभ राशि के लोगों की आर्थिक समस्याओं का समाधान निकल सकता है तथा नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा।
मिथुन राशि के जातकों को कामकाज में रुकावट और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कर्क राशि के लोगों को परिवार और समाज में सम्मान मिलने के संकेत हैं। छात्रों और खिलाड़ियों के लिए भी दिन सकारात्मक रहेगा।
सिंह राशि वालों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। दूसरी ओर कन्या राशि के लिए दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आकस्मिक धन लाभ, नई डील और करियर में प्रशंसा मिलने के मजबूत संकेत हैं।
तुला राशि वालों को अचानक खर्च बढ़ने, भुगतान में देरी और चेक बाउंस जैसी स्थितियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। वहीं वृश्चिक राशि के जातकों को नए अवसर मिलने और व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है।
धनु राशि के लोगों के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। उधारी की वसूली और लाभ में वृद्धि के योग बन रहे हैं। मकर राशि वालों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और मनचाहा ट्रांसफर मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि के लोगों को ऑफिस पॉलिटिक्स और अफवाहों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। वहीं मीन राशि के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कारोबार में प्रगति, नए क्लाइंट और पारिवारिक खुशियों के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ कार्यों के लिए सुबह 8:15 से 10:15 बजे और दोपहर 1:15 से 2:15 बजे तक का समय अनुकूल माना गया है। वहीं सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस दौरान नए कार्य शुरू करने से बचना बेहतर रहेगा।
pooja