हरियाणा के इस वीआईपी नंबर पर नोटों की बरसात? 1.17 करोड़ का निलाम

हरियाणा में फैंसी नंबर HR88B8888 की नीलामी 1.17 करोड़ रुपए में हुई। यह देश का सबसे महंगा व्हीकल नंबर बन गया। 45 लोगों ने बोली में हिस्सा लिया।

हरियाणा के इस वीआईपी नंबर पर नोटों की बरसात? 1.17 करोड़ का निलाम


हरियाणा में HR88B8888 नंबर प्लेट 1.17 करोड़ में नीलाम
देश का सबसे महंगा वाहन नंबर बना
45 लोगों ने बोली में लिया हिस्सा, 5 बजे खत्म हुई नीलामी



हरियाणा में फैंसी VIP नंबर प्लेटों की ऑनलाइन नीलामी में बुधवार को नया रिकॉर्ड बन गया। सोनीपत में वाहन नंबर HR88B8888 की बोली 1.17 करोड़ रुपए पर जाकर खत्म हुई। यह अब तक देश का सबसे महंगा वाहन नंबर माना जा रहा है।

यह नंबर चरखी दादरी के बाढड़ा का है। इस नंबर के लिए 45 लोगों ने आवेदन किया था और बोली के दौरान शुरुआती कीमत तेजी से बढ़ती रही। दोपहर 12 बजे तक यह बोली 88 लाख रुपए तक पहुंच गई थी, जबकि शाम 5 बजे बोली समाप्त होने तक कीमत 1.17 करोड़ रुपए पर पहुंच गई।

VIP नंबर लेने के लिए पहले 4500 रुपए में रजिस्ट्रेशन करना होता है। नीलामी की प्रक्रिया 5 दिनों तक चलती है। निर्धारित समय में नंबर ब्लॉक कर शुल्क जमा करना अनिवार्य होता है, अन्यथा 4500 रुपए फॉरफिट हो जाते हैं और आवेदक बोली से बाहर हो जाता है। इससे पहले, पिछले सप्ताह HR22W2222 नंबर 37.91 लाख रुपए में बिका था।

हरियाणा में हर हफ्ते VIP नंबर की ऑनलाइन नीलामी fancy.parivahan.gov.in पर होती है। शुक्रवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे तक आवेदक पंजीकरण कर पसंद का नंबर चुनते हैं, और बुधवार शाम 5 बजे तक ऑनलाइन बोली चलती है, जिसके बाद परिणाम घोषित होते हैं।

केरल में इसी वर्ष अप्रैल में KL07DG0007 नंबर प्लेट 45.99 लाख रुपए में खरीदी गई थी, जो अब तक देश का चर्चित नंबर था।