हरियाणा में पहली टेली रोबोटिक: सर्जरी गुरुग्राम से कंट्रोल, पानीपत में महिला का गर्भाशय निकाला

हरियाणा में पहली बार पानीपत के प्रेम हॉस्पिटल में टेली रोबोटिक तकनीक से महिला के गर्भाशय की सफल सर्जरी की गई। गुरुग्राम से लाइव कंट्रोल हुआ ऑपरेशन, मरीज सुरक्षित।

हरियाणा में पहली टेली रोबोटिक: सर्जरी गुरुग्राम से कंट्रोल, पानीपत में महिला का गर्भाशय निकाला
  • हरियाणा में पहली टेली रोबोटिक सर्जरी
  • गुरुग्राम से कंट्रोल कर पानीपत प्रेम हॉस्पिटल में महिला की गर्भाशय सर्जरी
  • कॉन्फ्रेंस में लाइव रोबोटिक ऑपरेशन दिखाया गया


हरियाणा चिकित्सा इतिहास में एक बड़ा कदम उठाते हुए पानीपत के डॉ. प्रेम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और डॉ. प्रेम कैंसर हॉस्पिटल में पहली बार टेली रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से एक महिला के गर्भाशय को सफलतापूर्वक निकाला गया। यह सर्जरी गुरुग्राम में बैठे विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रोबोटिक सिस्टम के माध्यम से लाइव कंट्रोल की गई। यह हरियाणा में इस तकनीक का पहला सफल उदाहरण है, जिसने चिकित्सा जगत में नई उम्मीद पैदा की है।

रविवार, 7 दिसंबर 2025 को बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित डॉ. प्रेम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और डॉ. प्रेम कैंसर हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी और टेली रोबोटिक सर्जरी पर आधारित एक बड़ी कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस कॉन्फ्रेंस के मुख्य संरक्षक डॉ. पंकज मुटनेजा, डॉ. रचना मुटनेजा थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हमेंद्र कुमार मंगल और सह-अध्यक्ष डॉ. शुभांजलि सेन ने की। डॉ. आशिमा मुटनेजा चावला आयोजन सचिव रहीं।

कॉन्फ्रेंस में रोबोटिक तकनीक द्वारा विभिन्न बीमारियों के लाइव सर्जिकल डेमो दिखाए गए। इसी दौरान गुरुग्राम से रोबोटिक सिस्टम को ऑपरेट करते हुए पानीपत हॉस्पिटल में एक महिला मरीज की गर्भाशय हटाने की सफल सर्जरी की गई। मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार की जटिलता नहीं आई। यह उपलब्धि राज्य में चिकित्सा तकनीक की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमोद विज, विधायक पानीपत शहरी तथा सम्मानित अतिथि नवीन भाटिया, जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पानीपत रहे। कॉन्फ्रेंस में हरियाणा भर से अनेक सीनियर सर्जन और मेडिकल विशेषज्ञ उपस्थित हुए।

सर्जरी टीम को बधाई देते हुए प्रेम कैंसर हॉस्पिटल के कैंसर विभाग निदेशक डॉ. अभिनव मुटनेजा ने कहा कि यह हरियाणा के मरीजों के लिए नई आशा का मार्ग है। कॉन्फ्रेंस में फैकल्टी वक्ताओं के रूप में डॉ. बिजॉय नायक, डॉ. हेमेंद्रा कुमार मंगल, डॉ. विक्रांत शर्मा, डॉ. मेगन महरोत्रा, डॉ. राज गजभिए, डॉ. दीपक मित्तल, डॉ. करण गुप्ता, डॉ. नीरज चौधरी, डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. शशि कुमारी, डॉ. श्रेया भट्टराई, डॉ. शुभांजलि सेन, डॉ. लीना महरोत्रा, डॉ. अर्जुन गोयल, डॉ. सर्वार्थ कुमार प्रतिहार, डॉ. ऋचा मलिक सहित कई विशेषज्ञ मौजूद रहे।

कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रेम हॉस्पिटल के डीएनबी कोर्स से जुड़े डॉक्टरों ने विषय आधारित पोस्टर भी प्रदर्शित किए। सर्वश्रेष्ठ पोस्टर को पुरस्कृत किया गया।