झाड़ -फूंक के बहाने मां के बॉयफ्रेंड ने किया बेटी से दु*ष्कर्म, 15 दिन तक डराया धमकाया

सिरसा में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी, जो खुद को बाबा बताता था, ने झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग का यौन शोषण किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानें क्या है पूरा मामला।

झाड़ -फूंक के बहाने मां के बॉयफ्रेंड ने किया बेटी से दु*ष्कर्म, 15 दिन तक डराया धमकाया

➤ हरियाणा के सिरसा में एक 16 साल की नाबालिग लड़की का झाड़-फूंक के बहाने यौन शोषण किया गया
➤ पुलिस ने 10 दिन बाद नाबालिग को राजस्थान से बरामद किया
➤ आरोपी बाबा पहले भी एक अन्य गांव में एक महिला के साथ गलत काम करते हुए पकड़ा गया था

 हरियाणा के सिरसा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने बाबा बनकर झाड़-फूंक के बहाने एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया। आरोपी ने लड़की को शादी का झांसा देकर राजस्थान ले जाकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने 10 दिन की तलाश के बाद नाबालिग को बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी युवक, जो खुद को बाबा बताता था, झाड़-फूंक का काम करता था और गांव के पास ही एक डेरे में रहता था। नाबालिग लड़की अक्सर डेरे में धोक लगाने जाती थी, जहां आरोपी से उसकी मुलाकात हुई। धीरे-धीरे आरोपी ने अपनी बातों के जाल में फंसाकर लड़की से दोस्ती कर ली। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी का नाबालिग की मां के साथ भी संपर्क था, जिसके कारण उसका पीड़िता के घर पर आना-जाना था। इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर उसने लड़की को अपने झांसे में ले लिया।

सिरसा में नाबालिग से रेप केस में पकड़ा गया आरोपी राजस्थान निवासी युवक, जो बाबा बनकर डेरे में रहता था - Dainik Bhaskar

रानियां थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार, आरोपी और नाबालिग पिछले 5-6 महीनों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा दिया और उसे अपने साथ राजस्थान के हनुमानगढ़ ले गया। वहां उसने उसके साथ कई दिनों तक गलत काम किया।

गुमशुदगी से रेप केस तक का सफर

नाबालिग के गायब होने के बाद उसके माता-पिता ने 2 अगस्त को रानियां थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लड़की की तलाश शुरू की। आईओ एसआई शम्मी के अनुसार, पुलिस ने नाबालिग के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, जिससे पता चला कि वह राजस्थान में है। करीब 10-15 दिन की मशक्कत के बाद पुलिस ने नाबालिग को राजस्थान से बरामद किया।

मेडिकल जांच में लड़की के साथ रेप होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग की काउंसलिंग करवाई और उसके बयान दर्ज किए। बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का नाम सुभाष उर्फ भूतनाथ है, जो राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पंडितावाली का रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पहले भी सिरसा के एक अन्य गांव में झाड़-फूंक का काम करता था, जहां उसे एक महिला के साथ गलत काम करते हुए पकड़ा गया था। ग्रामीणों ने उसे पीटा और गांव से बाहर निकाल दिया था। इस घटना के बाद ही वह वर्तमान गांव में किराए पर कमरा लेकर रहने लगा।

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।