नवजोत कौर सिद्धू तुरंत सस्पेंड, कांग्रेस में बड़ा धमाका

कांग्रेस ने नवजोत कौर सिद्धू को 500 करोड़ और टिकट बिक्री के आरोपों के बाद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तुरंत सस्पेंड किया। बयानबाजी से पंजाब कांग्रेस में बड़ा विवाद।

नवजोत कौर सिद्धू तुरंत सस्पेंड, कांग्रेस में बड़ा धमाका

• नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस की प्राइमरी मेंबरशिप से तुरंत सस्पेंड
• 500 करोड़ रुपए सीएम कुर्सी बयान के बाद पार्टी में बढ़ा विवाद
• टिकट बिक्री पर 5 करोड़ रुपए का आरोप लगने के बाद कार्रवाई



पंजाब कांग्रेस में बड़ा धमाका हो गया है। पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस की प्राइमरी मेंबरशिप से तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह सख्त कार्रवाई पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की ओर से की गई है।

नवजोत कौर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सनसनीखेज दावा किया था कि पंजाब के मुख्यमंत्री की कुर्सी 500 करोड़ रुपए में बेची जाती है। इस बयान ने पहले ही पार्टी नेतृत्व के बीच हड़कंप मचा दिया था और विरोध तेज हो गया था।

विवाद शांत होने से पहले ही नवजोत कौर ने सोमवार को फिर एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने 5 करोड़ रुपए में कौंसलर की टिकट बेची। इस बयान के वायरल होते ही पार्टी हाईकमान ने तुरंत कार्रवाई की और उन्हें सदस्यता से निलंबित कर दिया।

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि इस तरह की सार्वजनिक टिप्पणियों से पार्टी की छवि को बड़ा नुकसान पहुंचा है। वहीं, राजनीतिक गलियारों में इसे पंजाब कांग्रेस में बढ़ती अंदरूनी कलह का संकेत माना जा रहा है। आगे अब पार्टी हाईकमान की प्रतिक्रिया और अनुशासनात्मक जांच की प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हैं।