हरियाणा महिला आयोग ने शैफाली वर्मा को बनाया 2026 की ब्रांड एंबेसडर

हरियाणा राज्य महिला आयोग ने क्रिकेटर शैफाली वर्मा को 2026 के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया। रेणु भाटिया बोलीं – नशा मुक्ति और जागरूकता अभियान में निभाएंगी अहम भूमिका।

हरियाणा महिला आयोग ने शैफाली वर्मा को बनाया 2026 की ब्रांड एंबेसडर

  • हरियाणा राज्य महिला आयोग ने शैफाली वर्मा को बनाया ब्रांड एंबेसडर

  • रेणु भाटिया बोलीं – शैफाली हमारे राज्य की सुपरस्टार हैं

  • महिला आयोग का मिशन – युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता फैलाना


हरियाणा की स्टार क्रिकेटर शैफाली वर्मा को हरियाणा राज्य महिला आयोग ने आगामी वर्ष 2026 के लिए ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि शैफाली राज्य की सुपरस्टार और प्रेरणा स्रोत हैं, जो युवा पीढ़ी को सही दिशा दिखा सकती हैं।

उन्होंने कहा, “शैफाली वर्मा हरियाणा की बेटियों के लिए मिसाल हैं। हम चाहते हैं कि वे महिला आयोग के अभियानों का चेहरा बनें। हमारा उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखने और जागरूकता फैलाने का है। आज का युवा नशे की ओर बढ़ रहा है और इससे उसका भविष्य प्रभावित हो रहा है। इसे रोकना हमारा मिशन है।”

रेणु भाटिया ने बताया कि आयोग आने वाले महीनों में राज्यभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिसमें स्कूल-कॉलेजों के युवाओं को जोड़ा जाएगा। शैफाली वर्मा इन अभियानों में शामिल होकर महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर संदेश देंगी।

बता दें कि शैफाली वर्मा हरियाणा के रोहतक की रहने वाली हैं और भारत की महिला क्रिकेट टीम की युवा ओपनर हैं। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में देश का नाम रोशन किया है।