हरियाणा में जेई डेढ़ लाख की रिश्‍वत लेते गिरफ्तार, एसीबी कार्रवाई

फरीदाबाद में शहरी विकास प्राधिकरण के जेई नरेश को एंटी करप्शन ब्यूरो ने डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ग्रीन बेल्ट में बने शराब ठेकों को तोड़ने की धमकी दे रहा था।

हरियाणा में जेई डेढ़ लाख की रिश्‍वत लेते  गिरफ्तार, एसीबी कार्रवाई

फरीदाबाद में शहरी विकास प्राधिकरण का जेई नरेश रिश्वत लेते पकड़ा गया
डेढ़ लाख रुपए में ठेकों को न तोड़ने का किया सौदा
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों दबोचा


हरियाणा में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए टीम ने शहरी विकास प्राधिकरण (HUDA) के जूनियर इंजीनियर (JE) नरेश को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक, जेई नरेश ग्रीन बेल्ट में बने शराब के ठेकों को तोड़ने की धमकी दे रहा था। इस दौरान उसने ठेकेदार से 1.5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की। सौदेबाजी तय होने के बाद रिश्वत की रकम जैसे ही नरेश ने ली, ACB की टीम ने उसे मौके पर रंगे हाथों दबोच लिया

एंटी करप्शन ब्यूरो की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। सूत्रों का कहना है कि जेई लंबे समय से इस तरह की अवैध वसूली में लिप्त था। फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि फरीदाबाद में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी हैं, और इस तरह की कार्रवाइयां आम नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए जरूरी हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि कोई भी सरकारी अधिकारी अगर गलत काम करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।