शिक्षा विभाग में 31 डिप्‍टी जिला शिक्षा अधिकारियों को मिला प्रोमोशन, जानें लिस्‍ट

हरियाणा-शिक्षा-विभाग-ने-31-से-अधिक-HES-II-अधिकारियों-को-HES-I-पद-पर-पदोन्नत-किया।-सभी-अधिकारियों-को-नए-जिलों-में-DEO,-DEEO-और-DIET-प्रिंसिपल-के-रूप-में-पोस्टिंग-दी-गई।

शिक्षा विभाग में 31 डिप्‍टी जिला शिक्षा अधिकारियों को मिला प्रोमोशन, जानें लिस्‍ट
  • हरियाणा सरकार ने 30 से अधिक डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारियों (HES-II) को HES-I पद पर पदोन्नत किया

  • सभी अधिकारियों को FPL-11 पे–स्केल में नई जिम्मेदारियों के साथ पोस्टिंग दी गई

  • पदोन्नत अधिकारियों की पोस्टिंग DEO, DEEO और DIET प्रिंसिपल के रूप में विभिन्न जिलों में की गई



हरियाणा शिक्षा विभाग ने फेरबदल करते हुए कई डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारियों (HES-II) को HES-I अधिकारी पद पर पदोन्नत किया है। यह पदोन्नति हरियाणा स्टेट एजुकेशन ग्रुप-A रूल्स 1998 के तहत की गई है और इन्हें HCS (Revised Pay Scale) 2016 (FPL-11) के पे मैट्रिक्स में रखा गया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नत सभी अधिकारियों को नई जगहों पर तुरंत प्रभाव से नियुक्त किया गया है।

इस सूची में झज्जर, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, फतेहाबाद, सिरसा, पंचकूला, पानीपत, अंबाला, पलक, रेवाड़ी, हिसार, नूंह, गुरुग्राम, यमुनानगर, भिवानी और महेंद्रगढ़ सहित पूरे प्रदेश के अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को DEO, DEEO, Deputy Director Headquarters, तथा DIET प्रिंसिपल के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश के अनुसार, सुशील भारती, इंदु कंवर, सुजाता, अनीता बाई, सुभाष कुमार, अनीता रानी, नीलम, प्रमोद कुमार, वीना, बिजेंद्र हुड्डा, मंमराज रावत, विश्‍वेश्वर, विनय कुमार, ऋतु, सुमन चौधरी, सुमिता रांगी, सुनीता त्यागी, सैगर अहमद, अनिल कुमार, राम रतन, राम रतन सिंह, राजेंद्र शर्मा, प्रदीप कुमार, महिंदर सिंह, जीतेन्द्र गौड़, अशोक कुमार, मुन्नी देवी, मंजू गुप्ता, विनोद कुमार, राजबाला और बसंत कुमार को नई पोस्टिंग दी गई है।

कई अधिकारियों को पूर्व पदस्थ अधिकारी के स्थान पर भेजा गया है, जबकि अधिकांश को Against Vacancy के आधार पर जिम्मेदारी मिली है। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा गया है, जिनमें नूंह और महेंद्रगढ़ के मामले प्रमुख हैं।

शिक्षा विभाग ने कहा कि सभी पदोन्नतियां नियमों में निर्धारित शर्तों के अनुरूप की गई हैं और अधिकारी अपने नए पदभार के लिए उत्तरदायी होंगे।