रामकुमार गौतम के बयान पर भड़के अभय चौटाला: भेजा लीगल नोटिस, बोले- कोर्ट में खींच कर लाऊंगा

सोनीपत के सांदल कलां निवासी 21 वर्षीय आदित्य के अपहरण के बाद हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। 20 हजार रुपये के लेनदेन में पड़ोसी ने सिर पर रॉड मारकर हत्या की।

रामकुमार गौतम के बयान पर भड़के अभय चौटाला: भेजा लीगल नोटिस, बोले- कोर्ट में खींच कर लाऊंगा

➤ अभय चौटाला ने रामकुमार गौतम को भेजा मानहानि का नोटिस

➤ रामकुमार गौतम के जातीय/आपत्तिजनक बयान पर विवाद

➤ अभय चौटाला बोले- सदन में माफी मंगवाऊंगा, कोर्ट में छोडूंगा नहीं


हरियाणा की राजनीतिक गलियारों में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला और भाजपा विधायक रामकुमार गौतम के बीच जुबानी जंग अब कानूनी लड़ाई में बदल गई है। रामकुमार गौतम द्वारा हाल ही में दिए गए जातिगत या आपत्तिजनक बयानों पर कड़ा रुख अपनाते हुए अभय चौटाला ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। अभय चौटाला ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस मामले को इतनी आसानी से छोड़ने वाले नहीं हैं और कोर्ट में इस पर कार्रवाई करेंगे।

यह पूरा विवाद भाजपा विधायक रामकुमार गौतम द्वारा जाट समाज या पर्टिकुलर एक कास्ट को टारगेट करते हुए दिए गए तीखे और विवादास्पद बयानों के बाद शुरू हुआ। रामकुमार गौतम के इन बयानों पर जाट समाज और विभिन्न खापों में भारी रोष व्याप्त हो गया था, जिसके बाद अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के बैनर तले पानीपत में खापों की पंचायत भी बुलाई गई थी और उनके सामाजिक बहिष्कार की मांग की गई थी। हालांकि, विधायक गौतम ने बाद में अपने बयानों के लिए माफी भी मांगी थी और स्वीकार किया था कि उनकी भाषा ठीक नहीं थी।

लेकिन अभय चौटाला ने गौतम की माफी को अपर्याप्त मानते हुए इस पूरे प्रकरण को राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा बताया है। अभय चौटाला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके खिलाफ पिछले 25 सितंबर के बाद से लगातार षड्यंत्र के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि "जिन-जिन लोगों ने मेरे खिलाफ षड्यंत्र के तहत बकवास शुरू कर रखी है, सबको लीगल नोटिस जाएंगे और सबको खड़े होकर के माफी मांगनी पड़ेगी।"

अभय चौटाला ने रामकुमार गौतम को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में जो भाषा प्रयोग की, वह बहुत लोगों को तकलीफ पहुँचाने वाली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ऐसे लोगों को पीठ पर हाथ रखकर उकसा रही है, जो केवल भद्दा बोलना जानते हैं और प्रदेश को फिर से बांटने और तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

अभय चौटाला ने विधानसभा सत्र के दौरान भी इस मुद्दे को उठाने की चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा है कि "विधानसभा का सत्र जिस दिन आएगा, उस दिन आप देखना कि रामकुमार गौतम को किस तरह से सदन में खड़े होकर के माफी मांगनी पड़ेगी।" उन्होंने आगे कहा कि "सबर की सीमा होती है, जिस दिन सबर की सीमा टूट जाएगी, उस दिन बहुत कुछ बदल जाएगा।" अभय चौटाला ने कहा कि गौतम के मानहानि मामले में उन्होंने लीगल नोटिस तैयार करवा लिया है और यदि वह सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो वह उन्हें कोर्ट में खींचकर लाएंगे।